Breaking News

शार्टसर्किट की वजह से सवा 1 बीघा गेहू की फसल जलकर हुई राख।

गेहूँ की फसल में लगी आग में ग्रामीणों की मदद से आध घंटे बाद पाया गया काबू 


जौनपुर - सरायख्वाजा थाना क्षेत्र के तिवारीपुरा गांव में 11000 वोल्टेज तार के शार्ट सर्किट से अचानक 12:50 बजे के लगभग गेहूं की खेत में आग लग गई जिसमें लगभग सवा 1 बीघा गेहूँ की फसल जलकर खाक हो गया। 


आग लगते ही ग्रामीणों ने शोर मचाना शुरू कर दिया आनन फानन में लोग इकट्ठा हुए और ग्रामीणों की मदद से आग पर लगभग 30 मिनट बाद काबू पा लिया गया। 


अखिलेश यादव पुत्र सीताराम यादव का लगभग 3 बिस्वा अच्छेलाल यादव पुत्र रामनाथ यादव  का लगभग 6 बिस्वा जयप्रकाश यादव पुत्र जगनन्दन यादव का लगभग 12 बिस्वा गेहूँ जलकर नष्ट हो गया। 


आग लगने के कारण आस पास के भी कुछ किसानों का थोड़ा बहुत नुकसान हुआ।


कोई टिप्पणी नहीं