Breaking News

दुनिया के इन देशो का नेतृत्व करते भारतवंशी,बज रहा दुनिया मैं डंका

दुनिया भर में भारतीयों की प्रतिभा किसी से छिपी नहीं है दुनिया के किसी भी क्षेत्र में भारतीयों का दबदबा हमेशा रहा है। 

आज विश्व के कई देशों के शीर्ष नेतृत्व पर भारतीय मूल के लोग पदासीन  हैं अभी हाल में ही सिंगापुर में राष्ट्रपति चुनाव में भारतीय मूल के थर्मन शनमुगरत्नम जीत दर्ज कर देश के राष्ट्रपति बने। 

आज  इस वक्त आठ देशों के प्रमुख भारतवंशी हैं इसके अतिरिक्त 42 देश की सरकार या विपक्ष में कम से कम एक भारतवंशी है सर्वाधिक सांसद कनाडा में वहां तीन कैबिनेट मंत्री भी भारतीय मूल के अमेरिका की उपराष्ट्रपति कमला हैरिस भी भारतीय मूल की है 

आई जानते हैं संक्षिप्त में इनका परिचय 

1. ऋषि सुनक (ब्रिटेन):

ऋषि सुनक ब्रिटेन के पहले अश्वेत प्रधानमंत्री और 200 साल में सबसे कम उम्र के प्रधानमंत्री बने थे. जो एक भारतीय मूल के नेता है. वह 20 अक्टूबर 2022 को लिज़ ट्रस के इस्तीफा देने के बाद ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बने थे।  


  

2. मोहम्मद इरफ़ान अली (गुयाना) :

वर्तमान में गुयाना देश का नेतृत्व भी भारतीय मूल के नेता कर रहे है. 2 अगस्त, 2020 को भारतवंशी मोहम्मद इरफ़ान अली गुयाना के 10वें राष्ट्रपति है।  वह इस पद पर आसीन होने वाले पहले मुस्लिम नेता भी हैं। साथ ही त्रिनिदाद और टोबैगो के नूर हसनअली के बाद अमेरिका में दूसरे मुस्लिम राष्ट्र प्रमुख भी है।  अली का जन्म वेस्ट कोस्ट डेमारारा के लियोनोरा में एक मुस्लिम इंडो-गुयाना परिवार में हुआ था। 

3. एंटोनियो कोस्टा (पुर्तगाल) :


एंटोनियो लुइस सैंटोस दा कोस्टा वर्ष 2015 से पुर्तगाल के प्रधानमंत्री हैं और देश के 119वें प्रधान मंत्री हैं।  वह आधे भारतीय और आधे पुर्तगाली हैं. कोस्टा का जन्म 1961 में साओ सेबेस्टियाओ दा पेड्रेइरा, लिस्बन में हुआ था, वह लेखक ऑरलैंडो दा कोस्टा और पत्रकार मारिया एंटोनिया पल्ला के बेटे है। 

4. चंद्रिकाप्रसाद 'चान' संतोखी (सूरीनाम):


भारतवंशी चंद्रिकाप्रसाद 'चान' संतोखी  2020 से सूरीनाम के नौवें राष्ट्रपति है। उन्हें निर्विरोध चुनाव के माध्यम से चुना गया था। चंद्रिकाप्रसाद संतोखी का जन्म 3 फरवरी 1959 को सूरीनाम के लेलीडॉर्प में एक इंडो-सूरीनाम हिंदू परिवार में हुआ था। 

5. प्रविंद कुमार जुगनाथ (मॉरीशस): 


मॉरीशस देश की कमान भी एक भारतवंशी के हाथ में ही है।  मॉरीशस के राजनेता प्रविंद कुमार 2017 से प्रधान मंत्री पद पर है। जुगनाथ का जन्म 25 दिसंबर 1961 को मॉरीशस के वेकोअस-फीनिक्स के एक हिंदू यदुवंशी अहीर परिवार में हुआ था। जुगनाथ के पूर्वज उत्तर प्रदेश से हैं। वह 2003 से मिलिटेंट सोशलिस्ट मूवमेंट के नेता रहे हैं। 

6. लियो एरिक वराडकर (आयरलैंड):


यूरोपीय देश आयरलैंड का नेतृत्व भी एक भारतीय मूल के नेता लियो एरिक वराडकर  कर रहे है। वह दिसंबर 2022 से आयरलैंड का नेतृत्व कर रहे है। इससे पहले वह 2017 से 2020 तक ताओसीच  के रूप में कार्य किया था।  उनका जन्म डबलिन में हुआ था उनके पिता मुंबई से थे।     

7. पृथ्वीराजसिंह रूपुन (मॉरीशस):


पृथ्वीराजसिंह रूपुन 2019 से मॉरीशस के सातवें राष्ट्रपति हैं। उनका जन्म एक हिंदू परिवार में हुआ था जो आर्य समाज के अनुयायी हैं। उनका विवाह सयुक्ता रूपुन से हुआ है। रूपन 1983 में राजनीति में शामिल हुए और 1995 में पहली बार उम्मीदवार के रूप में खड़े हुए थे। 

8.थर्मन शनमुगरत्नम (सिंगापुर )


भारतवंशी थर्मन का जन्म 25 फरवरी 1957 को सिंगापुर में हुआ था। उनके दादा तमिलनाडु से जाकर सिंगापुर में रहने लगे थे। थर्मन के पिता प्रो.के. शनमुगरत्नम एक चिकित्सा वैज्ञानिक थे, जिन्हें सिंगापुर में पैथोलॉजी का जनक माना जाता था। 

कोई टिप्पणी नहीं