Breaking News

भाजपा के नए अध्यक्ष बनेंगे जेपी नड्डा ....

भारतीय जनता पार्टी(बीजेपी) के कार्यकारी अध्यक्ष जेपी नड्डा का पार्टी अध्यक्ष बनना तय माना जा रहा है। उनके नाम की घोषणा 20 जनवरी को पूर्व केंद्रीय मंत्री राधा मोहन सिंह करेंगे। बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष के चुनाव के लिए 19 जनवरी को नामांकन किया जाएगा। फिलहाल अभी नए अध्यक्ष के लिए चुनाव की प्रक्रिया चल रही है। 



भाजपा के कार्यकारी अध्यक्ष जेपी नड्डा सोमवार को औपचारिक रूप से अध्यक्ष चुन लिए जाएंगे। भाजपा के राष्ट्रीय चुनाव अधिकारी व सांसद राधा मोहन सिंह ने राष्ट्रीय अध्यक्ष के चुनाव का कार्यक्रम घोषित कर दिया है। सोमवार 20 जनवरी को नामांकन से लेकर नाम वापसी तक की प्रक्रिया होगी और जरूरी हुआ तो अगले दिन मतदान होगा। वैसे माना जा रहा है कि नड्डा निर्विरोध सोमवार को ही अध्यक्ष घोषित हो जाएंगे।आम सहमति से इस पद के लिए उन्हें चुना जाएगा। नड्‌डा के राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भाजपा कार्यालय में पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे। नड्‌डा को 2019 के लोकसभा चुनाव में पार्टी ने उत्तर प्रदेश की जिम्मेदारी सौंपी थी। वहां भाजपा ने 80 में से 62 सीटों पर जीत दर्ज की थी।


जेपी नड्‌डा राज्यसभा से सांसद हैं। वे भाजपा के संसदीय बोर्ड के सचिव भी हैं। राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह के गृह मंत्री बनने के बाद जून 2019 में नड्‌डा को कार्यकारी अध्यक्ष बनाया गया था। उसके बाद से ही यह अटकलें लगाई जा रही थीं कि पूर्णकालिक अध्यक्ष के तौर पर वे अमित शाह के उत्तराधिकारी बन सकते हैं।


कोई टिप्पणी नहीं