Breaking News

कोतवाली पुलिस ने तीन शातिर असलहा तस्कर को किया गिरफ्तार

जौनपुर - पुलिस अधीक्षक के द्वारा अपराध एवं अपराधियो के विरुद्ध चलाये गये अभियान के तहत अपर पुलिस अधीक्षक नगर व क्षेत्राधिकारी नगर के पर्यवेक्षण एवं दिशा निर्देशन मे जौनपुर कोतवाली पुलिस द्वारा मुखवीर की सूचना पर तीन व्यक्ति को शकरमण्डी तिराहे के पास स्थित बी0एस0 चायनीज कार्नर की दुकान से असलहा तस्कर व खरीदार को गिरफ्तार किया गया।



जिसके पास से 02 अदद नाजायज पिस्टल व 2 मैगजिन व 03 अदद जिन्दा नाजायज कारतुस व 02 अदद मोबाइल व नगद रुपये 5770 बरामद हुआ। जो दिनांक 15/01/2020 को समय 22.40  बजे गिरफ्तार किया गया।जिस सम्बन्ध में थाना स्थानीय पर क्रमशः मु0अ0सं0 24/20 धारा 3/25 Arms ACT , मु0अ0सं0 25/20 धारा 3/25 Arms ACT व मु0अ0सं0 26/20 धारा 3/25 Arms ACT पंजीकृत किया गया। 


गिरफ्तार अभियुक्तों का विवरण-

1.  विशाल मौर्या पुत्र महेन्द्र मौर्या निवासी ग्राम पदुमपुर थाना सरायख्वाजा जनपद जौनपुर।

2. अंकित मौर्या पुत्र राजेन्द्र मौर्या निवासी गोपालापुर थाना कोतवाली जौनपुर।

3. प्रमोद मौर्या पुत्र दयाराम मौर्या निवासी सुल्तानपुर हाय थाना कोतवाली जौनपुर। 

 

बरामदगी का विवरण-

1. 02  नाजायज पिस्टल व 2 मैगजिन व 03 जिन्दा नाजायज कारतूस। 

2. 02 मोबाइल व नगद रुपये 5770

 

आपराधिक इतिहास -

1. मु0अ0सं0-107/18 धारा 147/148/308/323/504/506 भादवि थाना सरायख्वाजा जनपद जौनपुर।

 

गिरफ्तारी/ बरामदगी करने वाली पुलिस टीम-

1.  निरी0 पवन कुमार उपाध्याय प्रभारी निरीक्षक थाना कोतवाली जौनपुर।

(1).  उ0नि0 मो0 सैफ,

(2).  उ0नि0 रामजनम यादव

(3).  उ0नि0 राजीव मल्ल

हे0का0 अजय कुमार, हे0का0  सरोज यादव, का0 हरिकेश भास्कर, का0 अनिल यादव चौकी, का0 जितेन्द्र यादव थाना कोतवाली जौनपुर।

कोई टिप्पणी नहीं