Breaking News

आराधना मिश्रा ने अजय कुमार समेत कई युवा कार्यकर्ताओं को कांग्रेस की ग्रहण कराई सदस्यता

जौनपुर कस्बा खेतासराय के मूल निवासी समाजसेवी सरफ़राज़ अहमद ने  राजधानी लखनऊँ में कांग्रेस के प्रदेश कार्यालय पर प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू  के समक्ष दर्जन भर युवा कार्यकर्ताओं के साथ कांग्रेस का दामन थाम लिया।प्रदेश अध्यक्ष की संस्तुति पर कांग्रेस विधानमंडल की नेता आराधना मिश्रा ने ग्रहण कराई सदस्यता।



कस्बा खेतासराय के मूल निवासी समाजसेवी सरफ़राज़ अहमद ने राजधानी लखनऊँ में कांग्रेस के प्रदेश कार्यालय पर प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू  के समक्ष दर्जन भर युवा कार्यकर्ताओं के साथ कांग्रेस का दामन थाम लिया।प्रदेश अध्यक्ष की संस्तुति पर कांग्रेस विधानमंडल की नेता आराधना मिश्रा ने सभी नवागत कार्यकर्ताओं को सदस्यता ग्रहण कराई।जानकारी के अनुसार कस्बा निवासी समाजसेवी सरफराज़ अहमद ने कांग्रेस पार्टी की विचार धाराओं से प्रेरित होकर आगामी विधानसभा चुनाव 2022 में कांग्रेस पार्टी के उत्तर प्रदेश में तेजी से बढ़ते हुए जनाधार को देखते हुए कांग्रेस के अल्पसंख्यक विभाग के राष्ट्रीय अध्यक्ष व  पूर्व विधायक जौनपुर नदीम जावेद से विचार विमर्श करके कांग्रेस के प्रदेश कोआर्डिनेटर जुल्फी खान के आह्वान पर या निर्णय लिया।


प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू ने सदस्यता ग्रहण के दौरान सरफ़राज़ अहमद को उनके गृह जनपद में बड़ी जिम्मेदारी के दीये संकेत जल्द ही मिल सकती है जनपद में बड़ी जिमेदारी।बात चीत के दौरान श्री अहमद ने बताया कि प्रदेश में कांग्रेस के प्रति जनाधार को देखते हुए यह निर्णय लिया गया आगामी विधानसभा चुनाव को देखते हुए मिशन 2022 के लिए युद्ध स्तर पर पार्टी के लिए मेनहत होती तथा कांग्रेस पार्टी की नीतियों को जनता तक पहुंचा कर पार्टी के मिशन को आगे बढ़ाया जाएगा।इस अवसर पर मो0 आसिफ सद्दाम अहमद मो0 इश्तियाक बब्लू गुड्डू  रेहान आदि ने कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की कस्बा खेतासराय पहुँचने पर ग्रामीणों ने फूल मालाओं से स्वागत किया।


कोई टिप्पणी नहीं