Breaking News

आज स्मृति ईरानी और मुख्यमंत्री योगी नागरिकता कानून पर जनसभा करेंगे संबोधित

भाजपा के नेता अब नागरिकता संशोधन अधिनियिम (सीएए) के समर्थन में प्रदेश में कई जगहों पर रैलियां करके लोगों के भ्रम को दूर करने का प्रयास करेंगे। भाजपा की क्षेत्रीय रैलियां शनिवार (18 जनवरी) को वाराणसी से शुरू हो रही हैं। इस रैली को केंद्रीय मंत्री स्मृति जुबिन ईरानी, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह संबोधित करेंगे। 



नागरिकता संशोधन कानून (सीएए) के समर्थन में शनिवार को केंद्रीय कपड़ा मंत्री स्मृति ईरानी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जनसभा को संबोधित करेंगे। संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय के खेल मैदान में आयोजित जनसभा में केंद्रीय मंत्री डा. महेंद्र नाथ पांडेय, उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य और भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह भी मौजूद रहेंगे।सभा को लेकर भाजपा के सभी मोर्चा ने ताकत झोंक दी है। काशी क्षेत्र के अध्यक्ष महेश चंद्र श्रीवास्तव ने बताया कि दिन में 12 बजे से आयोजित जनसभा में काशी क्षेत्र अंतर्गत पार्टी के संगठनात्मक कुल 16 जिलों की 14 लोकसभा एवं 71 विधानसभा क्षेत्रों के कार्यकर्ता भाग लेंगे।


दूसरी बार भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष बनने के बाद स्वतंत्र देव सिंह की यह पहली जनसभा होगी। शुक्रवार को जनसभा की तैयारियों को अंतिम रूप दिया गया। जनसभा से पहले मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जंगमबाड़ी मठ के वीर शैव महाकुंभ कार्यक्रम में भी हिस्सा लेंगे।नागरिकता संशोधन कानून के समर्थन में होने वाली जनसभा के लिए भाजपा कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को जनसंपर्क अभियान चलाया। संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय के मैदान में होने वाली जनसभा में सभी वर्गों की भागीदारी के लिए घर-घर पहुंचे।


कोई टिप्पणी नहीं