Breaking News

"कौन बनेगा नन्हा कलाम" के लिए आयोजित हुई कार्यशाला

उरई।जिलाधिकारी डॉ मन्नान अख्तर ने कलेक्ट्रेट परिसर से विज्ञान बस को हरी झंडी दिखाकर सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज के लिए रवाना किया।



जिलाधिकारी डॉ मन्नान अख्तर ने कलेक्ट्रेट परिसर से विज्ञान बस को हरी झंडी दिखाकर सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज के लिए रवाना किया। तत्पश्चात उरई तहसील की कार्यशाला का आयोजन कॉलेज में प्रारंभ हुआ। जिसमे कार्यशाला का उद्घाटन नागेन्द्र गुप्ता जिलाअध्यक्ष भाजपा ने किया। इसके उपरांत सभी बच्चों को विज्ञान के फोल्डर बांटे गए एवं दुतीय चरण की परीक्षा की विस्तारपूर्वक शैलेंद्र कुमार निरंजन एवं अर्चना त्रिपाठी ने विज्ञान इसरो नासा ग्लोबल वार्मिंग की विस्तार से चर्चा की। अनिल कुमार गुप्ता नोडल अधिकारी ने नन्हा कलाम प्रयोग प्रदर्शन करके सिखाया अंधविश्वासों को दूर करके विज्ञान के प्रति विश्वास पैदा किया।


रस्सी काट कर जोड़ना बालक अभिभावक को तथा शिक्षक एवं साथ लाने का तरीका बताया। साथ ही विज्ञान की कविता पढ़कर भाव विभोर कर दिया। मैं विज्ञान ढूंढ रहा हूं। खोज रहा हूं। जिसमें हो तकनीकी ज्ञान जिसमें भरा हुआ विज्ञान मैं उसको ढूंढ रहाू। शब्दों के माध्यम से छात्र-छात्राओं विज्ञान के प्रति जिज्ञासा उत्पन्न की नागेन्द्र गुप्ता ने विज्ञान की शपथ दिलाते हुए नन्हा कलाम बनने के लिए प्रेरित किया। अशोक राठौर ने विज्ञान के प्रति जिज्ञासु बनाने की विधि बताई।


कालेज के प्रधानाचार्य श्री प्रकाश चंद्र त्रिपाठी ने सभी का स्वागत करते हुए कहा कि मैं गिलहरी की तरह इस पुनीत कार्य पूर्ण कर सहयोग करना चाहता हूं। कार्यक्रम में डॉ राजीव सिंह, राम गोपाल वर्मा, डॉ प्रवीण पांडे, डॉ रविशंकर अग्रवाल, डॉ रवि प्रकाश राठोर, डॉ विजय सक्सेना, सुमन पांडे, रेखा गुप्ता, राजकुमारी वर्मा, डॉ वंदना श्रीवास्तव, पवन कुमार गुप्ता, आशीष कुमार गुप्ता ने 800 छात्र-छात्राओं पंजीकरण किया संचालन विनय कुमार गुप्ता जिला समन्वयक जिला विज्ञान क्लब जालौन ने किया।


कोई टिप्पणी नहीं