Breaking News

शादी के बंधन में बंधें विधायक अदिति सिंह और एमएलए अंगद सिंह

उत्तर प्रदेश के रायबरेली सदर से कांग्रेस विधायक अदिति सिंह और पंजाब के नवांशहर से कांग्रेस विधायक अंगद सिंह शादी के बंधन में बंध गए।



उत्तर प्रदेश के रायबरेली सदर से कांग्रेस विधायक अदिति सिंह और पंजाब के नवांशहर से कांग्रेस विधायक अंगद सिंह शादी के बंधन में बंध गए।राजनीतिक हलकों की बड़ी शादियों में शुमार यह शादी गुरुवार को दिल्ली के जोरबा होटल में हुई।परिजन और रिश्तेदारों के अलावा कांग्रेस और भाजपा के चुनिंदा नेताओं की मौजूदगी में विधायक जोड़ों ने सात फेरे लिए।इसके बाद 23 नवंबर को रिसेप्शन रखा गया है।


अदिति और अंगद दोनों के ही परिवार दशकों से राजनीति में हैं। कांग्रेस विधायक अदिति सिंह का परिवार जितने समय से राजनीति में है, लगभग उतने ही समय से अंगद सैनी का परिवार भी पंजाब की राजनीति में सक्रिय है। अदिति सिंह ने बताया था कि अंगद से रिश्ता उनके पिताजी अखिलेश सिंह ने तय किया था।दोनों सियासी परिवार से ताल्लुक रखते हैं।अंगद का परिवार भी पुराने कांग्रेसी हैं और अदिति के पिता भी यूथ कांग्रेस में थे. दोनों परिवार एक दूसरे को काफी सालों से जानते हैं।  


कोई टिप्पणी नहीं