Breaking News

हिन्दुस्तान एम्बेसडर: शानदार इतिहास पीएम से लेकर डीएम तक करते थे इस्तेमाल I

हिन्दुस्तान एम्बेसडर ना सिर्फ ट्रांसपोर्टेशन का साधन थी बल्कि यह राष्ट्रीय गर्व व हमारे यादों का भी हिस्सा थी।

 एम्बेसडर एक विश्वसनीय, टिकाऊ व क्वालिटी का दूसरा नाम बन चुकी थी।हिन्दुस्तान एम्बेसडर को हिन्दुस्तान मोटर्स भारत में 1957 में लेकर आई थी, और उस दौर में यह भारतीय ऑटो इंडस्ट्री की पहचान बन चुकी थी। अपने आकर्षक डिजाईन, पर्याप्त स्पेस व शानदार सवारी की वजह से यह देश में धड़ल्ले से बिकना शुरू हो गयी थी।एक ऐसी कार जो शान और रुतबे की पहचान बन गयी थी। इस कार ने 4 दशकों तक भारतीय सड़कों पर राज किया है।





यह कार शानदार क्वालिटी की बदौलत किसी भी इलाके में चलाई जा सकती थी।

सबसे पहले हिन्दुस्तान एम्बेसडर लैंडमास्टर को लाया गया था, उसके बाद एमके1, एमके2, एमके3, एमके4, नोवा, क्लासिक, ग्रैंड तथा एन्कोर जैसे मॉडल्स लाये गये।

हिन्दुस्तान एम्बेसडर का आकार व डिजाईन इसे अलग बनाता था। इसके कर्व को उस दौर में मॉडर्न डिजाईन मानी जाती थी। इसके इंटीरियर में यात्रियों को पर्याप्त स्पेस मिलता था, जिस वजह से दैनिक यात्रा के साथ-साथ लंबी दूरी की यात्रा भी आरामदेह थी।

लुक के अलावा हिन्दुस्तान एम्बेसडर का ऐतिहासिक महत्व भी रहा। इसने भारत की स्वतंत्रता के बाद से लेकर आर्थिक विकास तक सबकुछ देखा है और इस बदलते समय में हिन्दुस्तान एम्बेसडर विकासशील भारत की पहचान बन गयी थी।

नए प्रतिस्पर्धियों की वजह से हिन्दुस्तान एम्बेसडर की बिक्री कम होने लगी और 2014 में इसे बंद कर दिया गया। हिन्दुस्तान एम्बेसडर हमेशा भारतीय ऑटो जगत में एक अलग स्थान रखेगी





कोई टिप्पणी नहीं