Breaking News

UP : महिलाओं की सुरक्षा के लिए योगी ने ‘मिशन शक्ति’ अभियान का किया शुभारंभ

महिलाओं, बालिकाओं व बच्चों को खुद की सुरक्षा, सम्मान व स्वालंबन के प्रति जागरूक करने के लिए विशेष अभियान ‘मिशन शक्ति’ का शुभारंभ नवरात्रि के पहले दिन यानी आज से होने जा रहा है। यह अभियान 25 अक्तूबर तक चलेगा। आगामी अप्रैल तक हर महीने यह अभियान एक-एक सप्ताह के लिए चलाया जाएगा। 



योगी सरकार ने यूपी में महिला अपराध पर लगाम लगाने के लिए कमर कस ली है। नवरात्र के पहले दिन से ऐसा ही एक मिशन शुरू होने जा रहा है। इस अभियान की पूरी कार्ययोजना तैयार कर ली गई है। पहला चरण मिशन शक्ति होगा, जबकि दूसरा चरण ऑपरेशन शक्ति नाम का होगा।एनजीओ पिंक बेल्ट मिशन के माध्यम से बालिकाओं को आत्मरक्षा के गुर सिखाने वाली अपर्णा रजावत अब योगी सरकार के 'मिशन शक्ति और ऑपरेशन' में शामिल होने जा रही हैं। इसकी जानकारी खुद अर्पणा ने दी है।

अपर मुख्य सचिव महिला कल्याण, बाल विकास सेवा एवं पुष्टाहार एस. राधा चौहान ने शुक्रवार को विशेष अभियान ‘मिशन शक्ति’ के सफल क्रियान्वयन के संबंध में सभी जिला प्रोबेशन अधिकारियों, महिला कल्याण एवं जिला कार्यक्रम अधिकारियों को निर्देश दिए है। 


नवरात्र में आयोजित होंगे कार्यक्रम
शारदीय नवरात्र के नौ दिन नारी गरिमा और सशक्तीकरण थीम पर अलग-अलग कार्यक्रम अयोजित किये जायेंगे। छोटे फिल्म प्रदर्शन, सुरक्षा शपथ, नुक्कड़ नाटक, महिलाओं से जुड़े कानूनों का प्रचार तथा सफल महिलाओं की प्रेरक कहानियां प्रसारित करने जैसे प्रयास लोगों को जागरूक करने में सहायक होंगे। सीएम ने कहा कि इस कार्यक्रम को गांव से लेकर वार्ड तक ले जाना होगा।स्कूलों से औद्योगिक इकाइयों तक इस विषय पर जागरूकता बढ़ानी होगी।






कोई टिप्पणी नहीं