Breaking News

अक्टूबर में 4 चार ग्रह करेंगे कमाल, किसे नुकसान कौन होगा मालामाल, 4 ग्रहों का परिवर्तन किन-किन राशियों के लिए रहेगा मंगलकारी।

अक्टूबर के महीन में कई ग्रहों की स्थिति बदल रही है


महीने के आरंभ में मंगल का राशि परिवर्तन हो रहा है। मंगल वक्री चाल से अपनी राशि मेष से मीन में 4 अक्टूबर को लौटकर आ रहे हैं। इसके बाद माह के मध्य में यानी 14 अक्टूबर को बुध तुला राशि में वक्री हो रहे हैं पूरे महीने वक्री चाल से चलते हुए 3 नंवबर को मार्गी होंगे। इसके बाद 17 अक्टूबर को सूर्य तुला राशि में आएंगे। महीने के अंत में 23 अक्टूबर को शुक्र कन्या राशि में संचार करेंगे। राहु-केतु के परिवर्तन के बाद यह पहला माह है, जिसमें 4 ग्रहों की स्थिति उथल-पुथल होने वाला है। ग्रहों की इस स्थिति का प्रभाव सभी राशियों पर होगा।



मेष राशि


चार ग्रहों के परिवर्तन के दौरान व्यापार में लाभ होगा और नौकरी पेशा वाले लोगों की भी आमदनी बढ़ने के योग बन रहे हैं। खराब परिस्थितियों में भी अच्छा प्रदर्शन करेंगे, जिससे अधिकारियों से आपके संबंध में सुधार आएगा। वैवाहिक जीवन में उतार-चढ़ाव का सामना करना पड़ सकता है। भाई-बहनों के साथ संबंधों में सुधार आएगा। पारिवारिक बिजनस में आपकी भूमिका मजबूत होगी। अपने क्रोध पर काबू रखें अन्यथा आपको नुकसान हो सकता है।


वृषभ राशि


चार ग्रहों के परिवर्तन का असर आपकी राशि पर पड़ेगा। इन परिवर्तनों से ऑफिस में नई जिम्मेदारी मिल सकती है। साथ ही प्रतिद्वंदियों पर आप विजय प्राप्त करेंगे। पैतृक संपत्ति को लेकर परिवार में विवाद हो सकता है। धन प्राप्ति के लिए आपके द्वारा किए जा रहे प्रयासों में सफलता मिलेगी और साथ काम करने वाले सहयोगियों के साथ विवाद खत्म होगा। परिवार के सदस्यों के स्वास्थ्य पर धन खर्च हो सकता है।


मिथुन राशि


ग्रहों के इस परिवर्तन का असर आपके लिए मंगलदायक होगा। आपकी प्रतिभाओं में निखार आएगा और रचनात्मक कार्य करने का मौका मिलेगा, जिससे आपको लाभ भी होगा। अगर आप अपना पेशा बदलना चाहते हैं यह समय अनुकूल है। साथ ही लोगों के बीच आपकी गलतफहमियां भी खत्म होंगी। लव लाइफ के लिए समय निकाल पाएंगे और सोचने-समझने की शक्ति भी प्रबल होगी। आपकी इच्छाओं की पूर्ति होगी और वाहन खरीदने के बारे में विचार कर सकते हैं।


कर्क राशि


ग्रहों का परिवर्तन आपके लिए पराक्रम में वृद्धि लेकर आएगा। कार्यक्षेत्र में आप बेहतर प्रदर्शन करेंगे। साथ ही सहयोगियों का भी साथ मिलेगा। छात्र लक्ष्य की प्राप्ति के लिए हर संभव प्रयास करेंगे लेकिन स्वास्थ्य का पूरा ध्यान रखें और खर्चों को भी नियंत्रण रखें। प्रॉपर्टी से जुड़े लेन-देन के मामले में आपको परेशानी हो सकती है लेकिन बुद्धिबल के द्वारा आप सभी समस्याओं से मुक्ति पा लेंगे। यात्रा पर जाने का अवसर प्राप्त होगा, जिससे जीवन में एक नई दिशा प्राप्त होगी।



सिंह राशि


ग्रहों का परिवर्तन आपके लिए अच्छा साबित हो सकता है। सकारात्मक रवैया अपनाए रखेंगे तो कई लोग आपकी मदद के लिए आगे आएंगे। दुकान व व्यापार करने के वाले लोगों की आय में वृद्धि होगी। साथ ही संसाधनों की मदद से अपने क्षेत्र का विकास भी करेंगे। परिवार के साथ अच्छा समय व्यतीत करेंगे और उनकी हर जरूरतों को पूरा करने की कोशिश करेंगे। दांपत्य जीवन की दूरियां खत्म होंगी। साथ ही आपकी छवि में भी सुधार आएगा।


कन्या राशि


चार ग्रहों का परिवर्तन आपके लिए अनुकूल साबित हो सकता है। धन को सही रणनीति के अनुसार खर्च करेंगे तो लाभ होगा। गोचर काल के दौरान आप कुछ जल्दबाजी में फैसला ले सकते हैं, जो आपको करियर में आगे बढ़ाएंगे। नौकरी पेशा वाले लोगों की आमदनी में वृद्धि होगी और अधिकारियों के साथ अच्छे संबंध बनेंगे। किसी भी तरह के विवाद से दूरी बनाकर रखें। समाज में नई पहचान बनाने के लिए आपको उनके बीच जाना पड़ेगा।


तुला राशि


ग्रहों के परिवर्तन से आपको सकारात्मक ऊर्जा मिलेगा। माह की शुरुआत में ही अटका हुआ धन प्राप्त हो जाएगा और कार्यक्षेत्र में अच्छा कार्य करेंगे। जीवनसाथी के साथ अच्छा समय व्यतीत होगा। संतान के विवाह की चिंता खत्म होगी। शत्रुओं से मुक्ति मिलेगी और रिश्तेदारों से अच्छे संबंध बनेंगे। किसी बड़े आदमी से सलाह मिलती रहेगी, जिससे आपको सही निर्णय लेने में मदद मिलेगी। दोस्तों के साथ समय व्यतीत करेंगे।


वृश्चिक राशि


चार ग्रहों के परिवर्तन से आपको जीवन में कई तरह के उतार-चढ़ाव का सामना करना पड़ सकता है। कार्यक्षेत्र में आपका प्रभाव बढ़ेगा लेकिन गुप्त शत्रुओं से परेशानी हो सकती है। जोखिम भरे निवेश से बचकर रहें। आपके स्वभाव में थोड़ा चिड़चिड़ा पन आएगा। जिसका असर आपकी शादीशुदा जिंदगी पर पड़ेगा। यात्रा पर जाने का अभी सही समय नहीं है। कोई भी ऐसा कार्य करने से बचें, जो आपको मुसीबत में डाल दे।


धनु राशि


ग्रहों के इस परिवर्तन से आपके सभी महत्वपूर्ण कार्य पूरे होंगे। ऑफिस में सहयोगियों और अधिकारियों का पूर्ण समर्थन प्राप्त होगा। लेकिन जल्बाजी में कोई बड़ा फैसला ना लें, जिससे भविष्य में आपको नुकसान उठाना पड़ सकता है। पिता के साथ आपके संबंध सुधरेंगे और लव लाइफ में आपको कोई सरप्राइज मिल सकता है। अनावश्यक चिंता आपको मानसिक तनाव दे सकती है। पार्टनर के साथ अच्छा समय व्यतीत करेंगे, जिससे आपको रिश्तों में मजबूती आएगी।


मकर राशि


ग्रहों का परिवर्तन आपकी जिंदगी में आत्मविश्वास बढ़ाएगा। आपको अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर प्राप्त होगा। साथ ही पारिवारिक बिजनस में भाई-बहनों की जरूरत महसूस होगी। प्रतिस्पर्धा शक्ति में वृद्धि होगी। साथ ही मुनाफे के कई अवसर प्राप्त होंगे। पिता के साथ संबंधों में निखार आएगा और उनकी सलाह से कई कार्य पूरे होंगे। सरकारी संगठन में काम करने का अवसर प्राप्त होगा। नौकरी बदलना चाह रहे हैं तो भाग्य का पूरा साथ मिलेगा।


कुंभ राशि


चार ग्रहों का परिवर्तन आपके लिए आर्थिक मामलों में लाभदायक रहेगा। आपको कई उपहार प्राप्त होंगे और विदेश जाने की इच्छा भी पूरी होगी। प्रेमी के साथ मनपसंद जगह जाने के योग बन रहे हैं, जिससे आपको रिश्ता और मजबूत होगा। कार्यक्षेत्र में भाग्य साथ देगा, जिससे आपको सभी प्रोजेक्ट समय से पहले पूरे हो जाएगा। आमदनी के नए स्त्रोत के बारे में पता चलेगा। साझेदारी में किया गया व्यापार लाभ देगा। किसी अनुभवी व्यक्ति की सलाह आपके लिए लाभदायक सिद्ध होगी।


मीन राशि


ग्रहों के परिवर्तन आपके लिए कुछ परेशानी ला सकता है। नौकरी परिवर्तन के बारे में विचार कर रहे हैं तो यह समय अनुकूल नहीं है। प्रियजन के स्वाथ्य की चिंता आपको परेशान कर सकती है। ऑफिस में साथ काम करने वालों के साथ किसी भी तरह के विवाद से दूर रहें। अगर आप यात्रा पर जाने का प्लान बना रहे हैं तो उसको स्थगित कर दें। लेन-देन से भी परहेज रखें। ससुराल पक्ष के साथ मतभेद हो सकते हैं।


कोई टिप्पणी नहीं