Breaking News

Kanpur Encounter:विकास दुबे की मां ने लगाई गुहार बोली," उसकी जान बख्श दो"

विकास के पकड़े जाने के बाद उसकी मां ने सरकार से जान बख्श देने की गुहार लगाई है। विकास की मां ने बताया कि वह हर साल उज्जैन के महाकाल मंदिर में जाकर भगवान के दर्शन करता था और उनका श्रृंगार करवाता था।



उत्तर प्रदेश के कानपुर में आठ पुलिसवालों की हत्या करने का आरोपी विकास दुबे पकड़ा गया है। मध्य प्रदेश के उज्जैन से महाकाल मंदिर के बाहर विकास दुबे की गिरफ्तारी हुई है। विकास की गिरफ्तारी पर उसकी मां सरला का भी बयान सामने आया है, उन्होंने कहा है कि महाकाल ने ही उन्हें बचाया है।


Also Read:-Kanpur Encounter:विकास दुबे ने उज्जैन में किया सरेंडर,जानें पूरी कहानी


जब विकास दुबे की मां से बेटे की गिरफ्तारी के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा कि वो (विकास) हर साल महाकाल मंदिर में जाता था..उन्होंने ही इस बार बचाया है।  आगे विकास दुबे के साथ क्या होगा, जब ये पूछा गया तो विकास की मां ने कहा कि सरकार को जो लगे वो करे..हमारे कहने से कुछ नहीं होगा..इतनी बड़ी सरकार है.. इस टाइम तो वह सपा में है.. भाजपा में नहीं है। फिर भी विकास की मां ने सरकार से जान बख्श देने की गुहार लगाई है।विकास की मां ने बताया कि वह हर साल उज्जैन के महाकाल मंदिर में जाकर भगवान के दर्शन करता था और उनका श्रृंगार करवाता था।


Also Read:-पाकिस्तान के स्वास्थ्य मंत्री का कोविड-19 आया पॉजिटिव


उन्होंने कहा कि भोले बाबा ने ही आज मेरे बेटे की जान बचाई है। इसके साथ ही उन्होंने सरकार से गुहार लगाई है कि बेटे विकास दुबे की जान बख्श दी जाए।उज्जैन के कलेक्टर आशीष सिंह ने विकास की गिरफ्तारी की पुष्टि करते हुए बताया है कि विकास दुबे महाकाल मंदिर जा रहा था, जब उसे सुरक्षाकर्मियों ने पहचान लिया। उन्होंने तुरंत पुलिस को सूचना दी।


 


 


कोई टिप्पणी नहीं