Breaking News

Kanpur Encounter:विकास दुबे ने उज्जैन में किया सरेंडर,जानें पूरी कहानी

कानपुर शूटआउट के मोस्टवॉन्टेड विकास दुबे को मध्य प्रदेश के उज्जैन से गिरफ्तार कर लिया गया है। बताया जा रहा है कि विकास दुबे ने महाकालेश्वर मंदिर की पर्ची कटाई और इसके बाद खुद ही सरेंडर कर दिया।फिलहाल, स्थानीय पुलिस ने उसे कस्टडी में ले लिया है। यूपी पुलिस ने विकास दुबे की गिरफ्तारी की पुष्टि की है।



कानपुर गोलीकांड का आरोपी गैंगस्टर विकास दुबे आखिरकार गिरफ्तार कर लिया गया है।एनकाउंटर के सातवें दिन विकास को मध्य प्रदेश के उज्जैन से गिरफ्तार किया गया, बताया जा रहा है कि उसने खुद ही स्थानीय मीडिया और पुलिस के सामने सरेंडर कर दिया। 


देवेंद्र मिश्रा के रिश्तेदर कमलाकांत मिश्रा का आरोप 


कानपुर कांड में शहीद हुए डीएसपी देवेंद्र मिश्रा के रिश्तेदर कमलाकांत मिश्रा ने कहा कि विकास के पकड़े जाने के बाद कहानी खत्म नहीं हुई है बल्कि अब कहानी शुरू हुई है उन्होंने कहा कि विकास दुबे को मौत से बचाया गया है ऐसे गिरफ्तारी नहीं होती ये सब मिलीभगत है विकास को अबतक जिसने बचाया है उन लोगों के कहने पर ही उसने गिरफ्तारी भी दी है


Also Read :-Kanpur Encounter:विनय तिवारी हुए गिरफ्तार,विकास दुबे की मदद करने का शक


मीडिया को देखकर बोला गैंगस्टर,मैं विकास दुबे हूं कानपुर वाला...


आज सुबह ही विकास दुबे महाकालेश्वर मंदिर पहुंचा और सुबह 9 बजकर 55 मिनट पर विकास दुबे ने मंदिर के सामने अपना नाम चिल्लाया।  मौके पर स्थानीय मीडिया को भी बुला लिया गया था।  पुलिस की गिरफ्त में आने के बाद भी विकास पर कोई असर नहीं दिखा और मीडिया के सामने चिल्लाने लगा, ‘..मैं विकास दुबे हूं...कानपुर वाला' । बताया ये भी जा रहा है कि उसने मंदिर के बाहर खड़े होकर अपना नाम चिल्लाया, फिर लोगों ने पुलिस को सूचित किया। 


Also Read :-Kanpur Encounter:विकास दुबे का दाहिना हाथ अमर दुबे हुआ एनकाउंटर में ढेर....


 


 


कोई टिप्पणी नहीं