Breaking News

कानपुर कोरोना -CMO के अनुसार आज 301 हुई संक्रिमतो की संख्या

आज दिनांक 10.05.2020 को जनपद कानपुर नगर गे कोविड-19 रोगीयों को विवरण निम्नलिखित है -


आज मिले कुल केस 07 मौत हुई 1 कुल एक्टिव केस 235 है। आज तक संक्रमित की कुल संख्या 301 है।  


आज जनपद में कुल 07 धनात्मक केस आये है, जो जी०एस०वी०एम० लैब से प्राप्त हुये हैं। इन 07 केसों में 04 केस दलेलपुरवा क्षेत्र से, 01 कर्नलगंज से, 01 कैन्ट क्षेत्र से तथा 01 किदवई नगर क्षेत्र से पाये गये।



आज जनपद में कंटेन्मेंट क्षेत्रों में 27 टीमों ने ग्वालटोली में तिलकनगर तथा नवाबगंज में विष्णुपुरी क्षेत्र में 1877 घरो का भ्रमण कियालोगों को कोविड-19 के लक्षणों तथा उसके बचाव के बारे में विस्तृत जानकारी प्रदान किया गया। 


बाबूपुरवा के पक्का अखाड़ा में कोरोना संक्रमित महिला की मौत और फेथफुलगंज में कोरोना का नया मरीज मिलने के बाद इन दोनों इलाकों को रविवार को सील कर दिया गया।


बाबूपुरवा के पक्का अखाड़ा के पास रहने वाले रेलवे कर्मी की पत्नी की जांच रिपोर्ट शनिवार को पॉजिटिव आई थी। देर रात ही इलाका सील कर दिया गया था। रविवार को उसकी मौत हो गई। महिला के पूरे परिवार को क्वॉरंटीन कर दिया गया है। महिला के परिवार के संपर्क में आए लोगों के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है।


किदवई नगर के डॉ. लखोटिया और पैथोलॉजी के कर्मचारी भी उसके संपर्क में आए थे। उन सभी को क्वॉरंटीन किया गया है। उधर फेथफुलगंज में एक व्यापारी कोरोना पॉजिटिव होने के बाद आइसोलेट किया गया है। ट्रैवल हिस्ट्री के आधार पर उसके संपर्क में आए लोगों की जानकारी जुटाई जा रही है। पुलिस ने इन दोनों इलाकों में सख्ती बढ़ा दी है। लोगों के घरों से बाहर निकलने पर पाबंदी लगा दी गई है।


कोविड-19 चिकित्सालय एल0एल0आर0 में भर्ती एक कोविड धनात्मक रोगी को उपचारोपरान्त स्वस्थ्य हो जाने पर आज दिनांक 10.05.2020 को करतल ध्वनि के साथ डिस्चार्ज किया गया


कोई टिप्पणी नहीं