Breaking News

कोरोना का कानपुर मे कहर..........कानपुर में संक्रमितों की संख्या 57 पहुंची

कानपुर में संक्रमितों की संख्या 57 हो गई है। जो रविवार दोपहर तक 45 थी। नए मरीजों को इलाज के लिए हैलट में भर्ती करवाया जा रहा है। सीएमओ डॉ. अशोक शुक्ला ने नए 12 कोरोना पाॅजिटिव मरीजों की पुष्टि की है। आज एक दिन मैं सर्वाधिक 26 मरीजों की पुस्टि हुई। 



CMO Kanpur Dr Ashok Shukla


एक दिन में सबसे अधिक 26 कोरोना पॉजिटिव मरीज मिलने से पुलिस प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग के हाथ पांव फूल गए। सुबह कोरोना पॉजिटिव 14 मरीज मिलने के बाद शाम होते ही 12 और कोरोना पॉजिटिव मारीजों की पुष्टि हुई है।


कोरोना पॉजिटिव 12 नए मरीजों में से छह जाजमऊ निवासी मदरसा छात्र हैं और छह लोग हॉटस्पॉट इलाके कर्नलगंज के रहने वाले हैं। ये कानपुर के सिविल लाइन इलाके में मिले हैं। 


कानपुर में अब कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़कर 57 हो गई है।


कोई टिप्पणी नहीं