Breaking News

नागरिकता संशोधन कानून के खिलाफ लखनऊ में बढ़ा आक्रोश

उत्तर प्रदेश के लखनऊ में कई इलाकों में नागरिकता संशोधन एक्ट के खिलाफ प्रदर्शन हो रहा है।लखनऊ के हसनगंज में प्रदर्शन ने हिंसक रूप ले लिया, यहां पुलिस वालों की गाड़ियों में आग लगा दी गई।इसके अलावा पुलिस चौकी में तोड़फोड़ भी हुई है। हालांकि, जिन अन्य इलाकों में प्रदर्शन हुआ है वहां हिंसा की कोई खबर नहीं है।



लखनऊ के हसनगंज कोतवाली की मदेगंज पुलिस चौकी में प्रदर्शनकारियों ने की तोड़फोड़। बाहर खड़ी गाड़ियों में आग के हवाले कर दिया।  यही नहीं प्रदर्शनकारियों ने सतखंडा चौकी में आग दी और हवाई फायरिंग किया। पुलिस ने आंसू गैस के गोले छोड़े,डीएम व एसएसपी मौके पर पहुंचे।नागरिकता संशोधन कानून को लेकर प्रदेश भर में प्रदर्शन हो रहे हैं। लखनऊ में कई इलाकों में हिंसा हुई और आगजनी की घटनाएं हुईं। प्रदर्शन कर रहे कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू को हिरासत में ले लिया गया। प्रदर्शन कर रहे सपाइयों पर पुलिस ने कलेक्ट्रेट में लाठीचार्ज कर दिया और कई जगह कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया गया। कलेक्ट्रेट में सपा कार्यकर्ता रविदास मल्होत्रा व अनुराग यादव मौजूद रहे।


वहीं, बलरामपुर में प्रदर्शन करने वाले सपाइयों के मंसूबों पर पानी फिर गया। प्रशासने ने सपा के कई पूर्व विधायकों व बड़े नेताओं को नजरबंद कर दिया। पूर्वमिंत्री डॉक्टर एसपी यादव के घर पर सपाई धरने पर बैठे हैं। उन्होंने प्रदेश सरकार पर आवाज दबाने का आरोप लगाया। वहीं, अमेठी में भी प्रदर्शन कर रहे सपाइयों को पुलिस ने हिरासत में ले लिया।


कोई टिप्पणी नहीं