Breaking News

घरों में ताण्डव मचा कर किया लूटपाट, तथा कई लोग घायल

केराकत कोतवाली थाना क्षेत्र के भौरा, कुसैला, अकबरपुर गांवों के आधा दर्जन घरों में बदमाशों ने बुधवार की रात ताण्डव मचाया और लूटपाट की। 



आरोप है कि अकबरपुर में एक ईंट भट्ठे के पास 112 नंबर वाली पुलिस मौजूद थी लेकिन मौके पर नहीं पहुंची। लूटपाट के दौरान जिस किसी ने बदमाशों के विरोध का प्रयास किया। उसको कट्टा सटाया गाया और पिटाई की गई। पिटाई से आधा दर्जन लोग घायल हुए हैं। बताते है कि काले रंग की बिना नंबर की बोलेरो गाड़ी से बदमाश कुसैला गांव में 65 वर्षीय विजय प्रताप सिंह के घर पहुंचे। विजय प्रताप और उनकी 55 वर्षीया पत्नी चम्पा देवी की नींद खुल गई।


उन्होने शोर कर विरोध का प्रयास किया तो बदमाशों ने दोनों की पिटाई की बदमाशों ने उनके 9 साल के पोते सौरभ सिंह को असलहा सटा दिया और पशुशाला का दरवाजा तोड़कर उनकी सात बकरियां उठा ले गए।


अकबरपुर गांव में 50 वर्षीय पंचमराम का हाथ और उनके 65 वर्षीय भाई सनोहर राम की आंख पर पत्थर मारकर घायल कर दिए। यहीं के 22 वर्षीय आशीष सरोज की कोट उठा ले गए। कोट में दस हजार रुपए और एटीएम, पैन कार्ड, और आधार कार्ड रखा था। करिया विश्वकर्मा का दो मोबाइल और एक टार्च, जैकेट, और एक जोड़ी चप्पल उठा ले गए। लूटपाट करने के बाद बदमाश डेधुआना मार्ग से झमका गांव की ओर भाग गए।


पीड़ितों ने बताया कि सात बदमाश थे। उनकी वाहन में केवल ड्राईवर की सीट ही थी। शेष सीटें नहीं थीं। कोतवाल बिंन्द कुमार ने बताया कि उन्होंने खड़हर डगरा के रेलवे क्रॉसिंग तक बदमाशों का पीछा किया था। लेकिन वे हाथ लगते लगते निकल भागे।


उन्होंने बताया कि बदमाश चंदवक की ओर से आए थे। उन्होंने बताया कि बदमाश कुछ ले नहीं जा सके। केवल मारपीट कर दहशत बनाया।


कोई टिप्पणी नहीं