Breaking News

नेहरू जयंती पर पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी समेत कई वरिष्ठ नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू की 130वीं जयंती पर बृहस्पतिवार को पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी समेत कई वरिष्ठ नेताओं ने उन्हें श्रद्धांजलि दी।



पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी, पूर्व उप राष्ट्रपति हामिद अंसारी, पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह और कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने देश के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू की जयंती पर बृहस्पतिवार को उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। मुखर्जी, अंसारी, सिंह और सोनिया सुबह नेहरू के समाधि स्थल शांति वन पहुंचे और उन्होंने प्रथम प्रधानमंत्री को श्रद्धा-सुमन अर्पित किए।पंडित नेहरू की आज 130वीं जयंती है, इस अवसर पर देश के कई हिस्सों में कार्यक्रम हो रहे हैं। 


प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने लिखा कि 'हमारे पूर्व प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू को उनकी जयंती पर श्रद्धांजलि'।वहीँ कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी, पार्टी कई वरिष्ठ नेताओं, सांसदों एवं कार्यकर्ताओं ने भी नेहरू को याद किया। राहुल गांधी ने ट्वीट कर कहा, "प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू की जयंती पर हम उन्हें याद करते हैं। वह एक राजनेता, दूरदर्शी, विद्वान, संस्थाओं का निर्माण करने वाले और आधुनिक भारत के एक महान शिल्पकार थे।''पार्टी के मुख्य प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने कहा, ''पंडित नेहरू ने कहा था-आप दीवार के चित्रों को बदल कर इतिहास के तथ्यों को नहीं बदल सकते।उन्होंने कहा, ''देश के नौनिहालों को बालदिवस के अवसर पर उनके उज्जवल भविष्य की अपार शुभकामनाएं।" 


कोई टिप्पणी नहीं