Breaking News

खून के रंग का मरहम पट्टी,बैंडेज लगाकर गांधीवादी अंदाज़ में टूटी सड़को के खिलाफ व्यपारियो ने किया प्रदर्शन

कानपुर :  आज उत्तर प्रदेश प्रान्तीय व्यापार मण्डल के तत्वाधान में ट्रांसपोर्ट नगर व जूही की गढ्ढेदार,टूटी, खूनी सड़कों के विरोध व्यपारियो ने अनोखा प्रदर्शन किया।जिसमें व्यापारियों ने प्रतीतात्मक चोट की खून के रंग की मरहम पट्टी,बैंडेज लगाकर गांधीवादी अंदाज़ में शांतिपूर्ण चुटिल अवस्था मे प्रदर्शन किया।



प्रदर्शनकारी व्यपारियो का कहना है कि प्रदेश सरकार ने सरकार बनते ही प्रदेश की गड्ढा मुक्त करने का दावा किया था।मगर ढाई साल बीत जाने के बाद भी सड़क गड्ढा मुक्त तो नही हुई बल्कि गड्ढा युक्त जरूर हो गयी। जिसमे आये दिन लोग गिर कर या तो घायल हो रहे है या तो उनकी मौत हो रही है।मगर जिला प्रशासन इस समस्या पर पूरी तरह से मौन है।जिसके बाद आज उत्तर प्रदेश प्रान्तीय व्यापार मण्डल के प्रदेश अध्यक्ष अभिमन्यु गुप्ता के नेतृत्व में एकत्रित हुए और प्रतीतात्मक चोट की पट्टियां ,टेप, बैंडेज आदि बांध कर हाथ जोड़कर टूटी सड़क पर बैठ गए और तत्काल इन टूटी गढ्ढेदार  सड़कों को बनवाने की मांग रखी।व्यापारियों ने गीत भी गाया


                                      " टूटी खूनी सड़कों ने बहुत दी चोट,
                                      सड़क के नाम पर नहीं मिलेगा वोट"                                                                                                            " 30 नवम्बर जाएगी नया जुमला लाएगी " का नारा बुलंद किया।



अभिमन्यु ने कहा की व्यापारी,कर्मचारी,मज़दूर और आम नागरिक हर कोई इस सड़क की खतरनाक स्तिथि से बुरी तरह प्रभावित है। व्यापारी और आम लोग रोज़ चोट खाते हैं।कमर्शियल व निजी वाहन रोज़ शॉकर टूटने या झटकों की वजह से परेशान हो जाते हैं। मुख्यमंत्री ने 30 नवम्बर तक उत्तर प्रदेश को गढ्ढा मुक्त बनाने की घोषणा की है जो कि फिर से एक जुमला ही सांबित होता दिख रहा है।वही आज प्रदर्शन करने के दौरान जीतेन्द्र जायसवाल, गौरव बकसारिया के अलावा नगर महासचिव फ़ैज़ महमूद,प्रदेश सचिव शब्बीर अंसारी,अमन बकसारिया,जीपी यादव, पारस गुप्ता,हरिओम शर्मा,मोहसिल सिद्दीकी, कौशल कुमार,सलमान खान,सय्यद शाबान,सोनू कुमार,राजेन्द्र कुंद्रा,सुनील बाल्मीकि,मोहनलाल गुप्ता,राजू सोनकर,वीरेंद्र बाल्मीकि,छोटे,दानिश,कय्यूम मिस्त्री आदि मौजूद रहे।


कोई टिप्पणी नहीं