Breaking News

एशियन चैम्पियनशिप में भारतीय निशानेबाज मनु भाकर ने जीता स्वर्ण पदक

भारत की निशानेबाज मनु भाकेर ने दोहा में जारी 14वें एशियाई चैम्पियनशिप में महिलाओं की 10 मीटर एयर पिस्टर स्पर्धा में स्वर्ण पदक अपने नाम कर लिया।



भारत की निशानेबाज मनु भाकेर ने दोहा में जारी 14वें एशियाई चैम्पियनशिप में महिलाओं की 10 मीटर एयर पिस्टर स्पर्धा में स्वर्ण पदक अपने नाम कर लिया।इस जीत के साथ उन्होंने भारत के लिए तोक्यो ओलिंपिक का दसवां कोटा भी हासिल किया। इसके बाद मनु भाकर ने भी महिलाओं की 10 मीटर एयर पिस्टल स्पर्धा में गोल्ड मेडल जीता। जकार्ता एशियाई खेलों के सिल्वर मेडलिस्ट दीपक ने टूर्नमेंट के पहले दिन फाइनल में 227.8 अंक बनाए और तीसरे स्थान पर रहे।


मनु भाकर ने फाइनल्स में 244.3 के स्कोर के साथ पहले स्थान पर रहते हुए स्वर्ण पदक अपने नाम किया। चैम्पियनशिप में भारत का यह पहला स्वर्ण पदक है। मनु पहले ही टोक्यो ओलंपिक-2020 कोटा हासिल कर चुकी हैं। चीन की निशानेबाज क्यिान वांग ने 242.8 स्कोर के साथ रजत और वांग की हमवतन रेनक्सिन जियांग ने 220.2 स्कोर के साथ कांस्य पदक हासिल किया। भारत की यशस्वणी सिंह देशवाल ने इसी स्पर्धा में 157.4 के स्कोर के साथ छठा स्थान हासिल किया।


कोई टिप्पणी नहीं