Breaking News

आज चुनाव आयोग करेगा झारखंड विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान

चुनाव आयोग शुक्रवार शाम 4:30 बजे झारखंड विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान करेगा। राज्य विधानसभा का कार्यकाल 5 जनवरी 2020 को खत्म हो रहा है।उससे पहले नई सरकार का गठन कर लिया जाएगा। 



झारखंड :- मुख्यमंत्री रघुवर दास


चुनाव आयोग शुक्रवार शाम 4:30 बजे झारखंड विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान करेगा। राज्य विधानसभा का कार्यकाल 5 जनवरी 2020 को खत्म हो रहा है।उससे पहले नई सरकार का गठन कर लिया जाएगा। राज्य में अभी भाजपा-आजसू (ऑल झारखंड स्टूडेंट यूनियन) गठबंधन की सरकार है। रघुवर दास राज्य के मुख्यमंत्री हैं।


मुख्य चुनाव आयुक्त सुनील अरोड़ा ने शुक्रवार को प्रदेश के विधानसभा चुनाव के तारीखों का ऐलान कर सकते हैं। चुनाव की घोषणा के साथ झारखंड में चुनाव आचार सहिंता लागू हो जाएगी।वर्तमान में झारखंड में बीजेपी की सरकार है। साल 2014 में हुए विधानसभा चुनाव में बीजेपी राज्य में सबसे बड़ी पार्टी बनी थी।


बीजेपी ने लोकसभा चुनाव के नतीजे को देखते हुए विधानसभा चुनाव में मिशन-65 प्लस का टारगेट फिक्स किया है। बीजेपी-एजेएसयू मिलकर चुनावी मैदान में उतरने का फैसला किया है। मुख्यमंत्री रघुवर दास जन आशीर्वाद यात्रा के जरिए बीजेपी के पक्ष में माहौल बनाने में जुटे हैं।


दूसरी तरफ झारखंड मुक्ति मोर्चा के अध्यक्ष हेमंत सोरेन सत्ता में एक बार फिर वापसी के लिए 'बदलाव यात्रा' पर निकले हैं और बीजेपी के खिलाफ माहौल बनाने में जुटे हैं।


कोई टिप्पणी नहीं