Breaking News

सबका साथ, सबका विकास का नारा प्रदेश में हो रहा खोखला

जालौन (उरई)।


भाजपा सरकार का सबका साथ सबका विकास का नारा खोखला साबित हो रहा है। पेट्रोल, डीजल बिजली की दरों के साथ ही यातायात नियमों पर भारी जुर्माने ने आम जनता की कमर तोड़कर रख दी है। यह बात समाजवादी पार्टी के नगर अध्यक्ष चंद्रप्रकाश उर्फ थोपन यादव ने तहसील परिसर में प्रदेश सरकार की नीतियों के खिलाफ आयोजित धरने को संबोधित करते हुए कही। धरने के बात सपा कार्यकर्ताओं ने राज्यपाल को संबोधित 15 सूत्रीय ज्ञापन एसडीएम को सौंपा



फोटो परिचय--धरना देते सपाई व ज्ञापन देते।


प्रदेश सरकार की नीतियों के खिलाफ समाजवादी पार्टी के तहसील स्तरीय धरने का आयोजन समाजवादी पार्टी के नगर अध्यक्ष चंद्र प्रकाश उर्फ थोपन यादव के नेतृत्व में तहसील परिसर में  किया गया। धरने को संबोधित करते हुए नगर अध्यक्ष ने कहा कि भाजपा नीत प्रदेश सरकार हर मोर्चे पर विफल साबित हो रही है। प्रदेश में अपराध चरम पर है। हत्याएं, लूट बलात्कार, महिलाओ के प्रति अपराध आदि की घटनाओं में वृद्धि हुई है। प्रदेश में अल्पसंख्यकों के खिलाफ फर्जी मुकदमे दर्ज हो रहे हैं। फर्जी एनकाउंटर हो रहे हैं इसके बावजूद अपराधियों में कानून व्यवस्था का खौफ खत्म हो रहा है।


इतना ही नहीं प्रदेश सरकार की योजनाओं से किसान, व्यापारी, युवा आदि सभी वर्गों के लोग परेशान है। पेट्रोल, डीजल, बिजली के दामों के अलावा यातायात नियमो के जुर्माने में बेतहाशा वृद्धि की गई है। जिसने आम आदमी की कमर तोड़कर रख दी है। महेंद्र कठेरिया ने जिले में आई बाढ़ में मृतक के परिजनों के 25-25 लाख मुआवजा देने और बेघर हुए परिवारों को सरकारी आवास दिलाने एवं बाढ़ से नष्ट हुई फसलों का सर्वे कराकर पीड़ित किसानों को शत प्रतिशत मुआवजा देने की मांग की। इस मौके पर ब्लाक प्रमुख तिलक जाटव, नारायण सिंह सेंगर, सभासद सोमिल याज्ञिक, नफीस सिद्दीकी, विनय श्रीवास्तव, इकबाल सिद्दीकी, सिद्धार्थ यादव, इमरान अंसारी, मुहम्मद इसरार खान, हाजी मंसब खां, नरसिंह यादव, जैद सिद्दीकी, सुरेशराव डेगरे, विक्रांत यादव आदि सहित एक सैंकड़ा से अधिक कार्यकर्ता  मौजूद रहे।


कोई टिप्पणी नहीं