Breaking News

महात्मा गांधी के जीवन वृत्त पर जितना ज्ञान अर्जित करे लेंगे उतनी ही शांति मिलेंगीं- डीएम

- डीएम ने कलेक्ट्रेट में किया ध्वजारोहण, निकाली गई प्रभातफेरी
- धूमधाम और हर्षोल्लास के साथ मनाई गई गांधी जयंती 



उरर्ई।


जनपद में गांधी जयन्ती (2 अक्टूबर) बड़े धूमधाम एवं हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। नगर में विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राओं द्वारा विभिन्न मार्गो से प्रभात फेरी निकाली गयी। इसके बाद जिलाधिकारी डॉ0 मन्नान अख्तर ने प्रात: 8 बजे कलेक्टे्रट भवन में ध्वजारोहण कर राष्ट्रगान प्रस्तुत किया। इसके उपरान्त जिलाधिकारी ने कलेक्टे्रट परिषद में पं0.गोविन्द बल्लभ पंत की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। उन्होने कलेक्टे्रट सभाकक्ष में महात्मा गॉधी के चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्वा सुमन अर्पित किया। जिलाधिकारी द्वारा स्कूली बच्चों को पुरस्कार एवं मिष्ठान देकर उनका उत्साहवर्धन किया। कलेक्ट्रेट सभागार में महात्म गाधी जयन्ती के अवसर पर उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा महात्मा गांधी के जीवन वृत्त पर अपने अपने विचार प्रस्तुत किये, कार्यक्रम में वरिष्ठ कोषाधिकारी द्वारा महात्मा गांधी के बताये हुये आदर्शो पर चलने का आवाह्रन किया। 



फोटो परिचय:- महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण  करते जिलाधिकारी डा.मन्नान अख्तर।


उन्होने कहा कि हम महात्मा गांधी के जीवन वृत्त पर जितना ज्ञान अर्जित कर लेगे उतना ही आत्मशांती मिलेगी। अतिरिक्त मजिस्ट्रेट प्रखर उत्तम द्वारा बताया गया कि गांधी के सिद्वान्तों एवं आदर्शो पर हमें चलना चाहिये उन्होने जो मार्ग दर्शन दिया है उसका हमें अपने जीवन में उतारना चाहिये। अपर जिलाधिकारी प्रमिल कुमार सिंह ने अपने सम्बोधन में कहा कि आज महात्मा गांधी की १५०वीं जन्मतिथि पर हमें उनके जीवन वृत्त पर प्रकाश डालते हुये कहा कि महात्मा गांधी से हमें बहुत कुछ सीखने का अवसर मिला। उनके बतायें हुये आदर्शों एवं सिद्वान्तों का पालन करना चाहिये। उनके बताये हुये स्वच्छ भारत अभियान का हमें उसका पालन करना चाहिये।


अन्त में जिलाधिकारी ने अपने सम्बोधन में कहा कि महात्मा गांधी के १५० वीं जयन्ती के अवसर पर कहा कि गांधी का देश के आजादी में बड़ा योगदान रहा हैं। हम इतने दिनों के बाद भी गांधी के आदर्शो एवं सिद्वान्तों को याद करते है। हम सबको उनके सिद्वान्तों को अपने जीवन में उतारे। उन्होने कहा कि आज से स्वच्छता अभियान के तहत सिंगल यूज प्लास्टिक को समाप्त कर देना चाहिये। हमें अपने साथ कपड़े के थैले इस्तेमाल करना चाहिये। उन्होने कहा कि सभी अपने घर, कार्यालय तथा आस-पास के स्थानों को भी साफ-सुथरा बनाये रखने में सहयोग करे। उन्होने कहा कि हमें महिलाओं एवं पुरूषों को एक समान समझना चाहिये। इसमें किसी भी प्रकार का भेदभाव नही करना चाहिये। उन्होने कहा कि गांधी का सिद्वान्त है जो व्यक्ति सबसे गरीब हो उसका अधिक से अधिक मदद करनी चाहिये। उन्होने लाल बहादुर शास्त्री के जन्मतिथि पर उनके विचारों एवं सिद्वान्तों के बारे में भी अपने विचार प्रकट किये।


कार्यक्रम समाप्ति के उपरान्त स्वास्थ्य विभाग द्वारा कुष्ठ मुक्त उन्नमूलन के संबंध में एनसी0सी0 के बच्चों द्वारा रैली का आयोजन किया गया जिसको जिलाधिकारी डॉ0 मन्नान अख्तर द्वारा हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया।


 इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी प्रमिल कुमार सिंह, अतिरिक्त मजिस्टे्रट प्रखर उत्तम, वरिष्ठ कोषाधिकारी आशुतोष चतुर्वेदी, कलेक्टे्रट अधिकारी एवं कर्मचारी सहित अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे कार्यक्रम का सफल संचालन ई0डी0एम पुष्पेन्द सिंह द्वारा किया गया।


कोई टिप्पणी नहीं