Breaking News

एक बार फिर बने नितीश कुमार जदयू के अध्यक्ष

आज दिल्ली स्थित मावलंकर हॉल में बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को जनता दल यूनाइटेड की राष्ट्रीय परिषद की बैठक में सर्वसम्मति से राष्ट्रीय अध्यक्ष चुने गए। नीतीश कुमार का यह कार्यकाल 2022 तक रहेगा।



बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार


बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने लगातार दूसरी बार जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष की जिम्मेदारी संभाल ली। दिल्ली के रफीगंज मार्ग स्थित मावलंकर हॉल में पार्टी की राष्ट्रीय परिषद की बैठक में इसकी आधिकारिक घोषणा हुई। इस बैठक में देशभर से आए प्रतिनिधि मौजूद थे।नीतीश कुमार का यह कार्यकाल 2022 तक रहेगा।राष्ट्रीय परिषद के सदस्यों ने मुख्यमंत्री के राष्ट्रीय अध्यक्ष के पद पर सर्वसम्मति से हुए निर्वाचन पर अपना मुहर लगाया। नीतीश कुमार 2016 में जनता दल यूनाइटेड के राष्ट्रीय अध्यक्ष बने थे। 2016 में शरद यादव पार्टी अध्यक्ष पद से हटे थे तब उनकी जगह नीतीश कुमार ने पार्टी संभाली थी। बिहार में साल 2020 में विधानसभा चुनाव होने हैं। दिल्ली में भी विधानसभा चुनाव नजदीक हैं।दिल्ली में भारतीय जनता पार्टी(बीजेपी) और जेडीयू के बीच गठबंधन भी नहीं है।लेकिन फिर भी नितीश कुमार की कोशिश बिहार के वोटरों को लुभाने में रहेगा। 


कोई टिप्पणी नहीं