Breaking News

डबल मर्डर से गाजीपुर थाने के सिमौर गांव में फैल गयी सनसनी

फतेहपुर गाजीपुर थाने अंतर्गत गांव मैं डबल मर्डर से दहशत फैल गयी। पति ने पत्नी को कुल्हाड़ी से काट डाला। वचाव करने पर सास व साली पर भी कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। 


इसी बीच पहुंची ग्रामीणों की भीड़ ने आरोपी पति को गुस्से में मार डाला। सूचना पर कई थानों की फोर्स मौके पर पहुंच चुकी है। क्षेत्र में हालात तनावपूर्ण हैं। सिमौर गांव में रहने वाले मोहम्मद सईद की बेटी सोनी उर्फ अख्तरी (35) से निसार का निकाह 9 साल पहले हुआ था।तीन बेटी और एक बेटा है। निसार छत्तीसगढ़ जिले का रहने वाला है। पिछले चार-पांच माह से सोनी मायके में रह रही थी। करीब 2 साल से सोनी मायके में थी, तब निसार समझौता कर वापस ले गया था। निसार फिर इसे ले जाने के लिए आया था।



ले जाने को लेकर पति-पत्नी में विवाद हुआ। और गुस्से में निसार ने पत्नी को कुल्हाड़ी से काट डाला।चीख सुनकर सोनी की बहन व मां आई तो आरोपी ने उन पर भी कुल्हाड़ी से हमला कर दिया जिसमे दोनों घ्याल हो गयी। 


थानाध्यक्ष संदीप तिवारी ने बताया कि दो लोगों की मौत की पुष्टि हुई है। उनके शव पोस्टमार्टम के लिए भेजे जा रहे हैं। अब स्थिति पुलिस के नियंत्रण में है। घटनास्थल पर एसपी रमेश, एएसपी पूजा यादव ने भी पहुंचकर पड़ताल शुरू कर दी है।


 


कोई टिप्पणी नहीं