Breaking News

सोने में जबरजस्त गिरावट ,चांदी भी लुढ़की

सबसे निचले स्तर पर आज पहुंचा सोना, चांदी में भी ग‍िरावट आई।


दिल्ली सर्राफा बाजार में सोना मंगलवार को 400 रुपए लुढ़ककर करीब तीन सप्ताह के निचले स्तर 38,970 रुपए प्रति दस ग्राम पर आ गया। चांदी भी 100 रुपए की गिरावट में 48,000 रुपए प्रति किलोग्राम पर रही। सोने में लगातार चौथे दिन गिरावट देखी गई है। इन चार दिनों में इसके दाम 1,500 रुपए टूटे हैं। वहीं, चांदी की कीमत लगातार 5वें दिन कम हुई है। पांच दिन में सफेद धातु 3,600 रुपए सस्ती हुई है। 



सोना 400 रुपए सस्ता हुआ

 

स्थानीय बाजार में सोना स्टैंडर्ड 400 रुपए सस्ता होकर 38,970 रुपए प्रति दस ग्राम पर आ गया जो 21 अगस्त के बाद का निचला स्तर है। सोना बिटुर भी इतनी ही गिरावट के साथ 38,800 रुपया प्रति दस ग्राम पर रहा। आठ ग्राम वाली गिन्नी 200 रुपए टूटकर 30,200 रुपए बिकी।

चांदी में भी 100 रुपए की गिरावट

 

चांदी हाजिर 100 रुपए टूटकर 48,000 रुपए प्रति किलोग्राम पर आ गई। हालांकि, भविष्य में मांग बढऩे की उम्मीद में चांदी वायदा 282 रुपए की तेजी के साथ 47,740 रुपएप्रति किलोग्राम बोली गई। सिक्का लिवाली और बिकवाली भी 30-30 रुपए टूटककर क्रमश: 990 रुपए और 1,000 रुपए प्रति इकाई बिके।


बाजार विश्लेषकों का मानना है  कि अमरीका और चीन के बीच व्यापार युद्ध को लेकर सुलह वार्ता की उम्मीद बढऩे के कारण पीली धातु लगातार चौथे दिन कमजोर पड़ी है। निवेशकों का विश्वास जोखिम भरे पूंजी बाजार में लौटने के कारण सुरक्षित निवेश के रूप में सोने का आकर्षण कम हुआ है।



कोई टिप्पणी नहीं