Breaking News

कानपुर विश्व हृदय दिवस पर आयोजित एक जागरूकता कार्यक्रम

Allenhouse College kanpur  में आज विश्व हृदय दिवस को लेकर एक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसे वहा पढ़ने वाले छात्रों ने आयोजित किया। जिसमे Allenhouse के डायरेक्टर डॉ भगवान ,चीफ गेस्ट डॉ अनिकेत त्रिपाठी मौजूद थे। 



फोटो :डॉ अनिकेत त्रिपाठी सम्बोधित करते हुए 


डॉ त्रिपाठी ने बताया आज हृदय रोगी बढ़ रहे है जिसका प्रमुख कारण हमारी अनियमित दिनचर्या ,गलत खानपान और तनाव है। जिसके लिए हम खुद जिम्मेदार है। हमे नियमित योग या व्यायाम की जरुरत है हमे जंक फ़ूड से परहेज करना चाहिए। डॉ त्रिपाठी ने कुछ टिप्स भी दिए। और  लोगो को जागरूक बनाने के लिए भी कहा। 


डॉ त्रिपाठी का आभार प्रकट करते हुए डॉ भगवान जगवानी ने कहा आज का ये कार्यक्रम बच्चो के लिए बहुत लाभदायक होगा। डॉ भगवान जगवानी ने कार्यक्रम में मौजूद प्रमुख सम्पादक डॉ प्रदीप तिवारी का भी आभार व्यक्त किया। 



 


कोई टिप्पणी नहीं