Breaking News

UP के पूर्व CM मुलायम सिंह यादव कोरोना पॉजिटिव,मेदांता अस्पताल में भर्ती

समाजवादी पार्टी के संस्थापक और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। सांस लेने में दिक्कत के बाद उन्होंने जांच कराई थी। अब वह डॉक्टरों की निगरानी में हैं। समाजवादी पार्टी की ओर से बयान जारी कर इस बात की जानकारी दी गई है। 



उत्तर प्रदेश के पूर्व सीएम:मुलायम सिंह यादव


समाजवादी पार्टी के संस्थापक और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव और उनकी पत्नी साधना गुप्ता की कोविड-19 रिपोर्ट पॉजिटिव आई हैं। दोनों को दिल्ली के मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया गया है। यहां दोनों डॉक्टरों की निगरानी में हैं। समाजवादी पार्टी की ओर से बयान जारी कर इस बात की जानकारी दी गई है। पार्टी की ओर से ट्वीट किया गया कि मुलायम सिंह यादव की कोरोना टेस्ट रिपोर्ट पॉजिटिव आने के उपरांत चिकित्सकों की देख रेख जारी है। 


सपा के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने ट्वीट किया कि माननीय नेताजी का स्वास्थ्य स्थिर है। फिलहाल उनमें कोरोना के एक भी लक्षण नहीं हैं। हम वरिष्ठ डॉक्टरों के निरंतर संपर्क में हैं। 


 


कोई टिप्पणी नहीं