Breaking News

कोरोना कहर : बीजेपी नेता सुशील मोदी पाए गए कोरोना संक्रमित

बिहार के उपमुख्यमंत्री और भारतीय जनता पार्टी के दिग्गज नेता सुशील कुमार मोदी कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। उन्हें इलाज के लिए पटना स्थित एम्स में भर्ती कराया गया है।बिहार विधानसभा चुनाव में प्रचार के बीच कोरोना का संकट बढ़ता जा रहा है।


 


बिहार के उपमुख्यमंत्री : सुशील कुमार मोदी


बिहार विधानसभा चुनाव में प्रचार के बीच कोरोना का संकट बढ़ता जा रहा है। बिहार के उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। उन्हें पटना के एम्स अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सुशील मोदी ने ट्वीट कर इसकी जानकारी दी।सुशील कुमार मोदी ने ट्वीट कर लिखा कि वो कोरोना वायरस पॉजिटिव पाए गए हैं।


हालांकि, वह ठीक है लेकिन दो दिनों कुछ हदतक शरीर का तापमान बढ़ा है। जिसके बाद पटना के एम्स अस्पताल में अब वो भर्ती हो गए हैं। जल्द ही कैंपेन पर वापसी करेंगे।


इससे पहले भाजपा के स्टार प्रचारक शाहनवाज हुसैन भी कोरोना पॉजिटिव पाए जा चुके हैं। वहीं बिहार के स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय और सांसद राजीव प्रताप रूडी आइसोलेशन में हैं।  


कोई टिप्पणी नहीं