Breaking News

कानपुर में जन्मदिन पार्टी के बहाने होटल में बुलाकर युवती से सामूहिक दुष्कर्म

कानपुर  -कल्याणपुर में रहने वाली युवती दिल्ली की एक हेल्थ केयर कंपनी में काम करती थी। लगभग एक साल पहले मां की बीमारी के चलते कानपुर लौट आई थी। युवती ने बताया कि इलाके की रहने वाली उसकी सहेली मोनिका मंगलवार 6 अक्टूबर की सुबह उसके पास आई। उसने अपने भाई आशीष की जन्मदिन पार्टी में शामिल होने के लिए उसे भी सचान चौराहा स्थित सोना मेन्शन होटल लेकर पहुंची। लड़की के पहुँचने पर वहाँ आशीष और एक अन्य लड़का अभिषेक पहले से ही मौजूद थे। यहाँ बड्डे पार्टी के तौर पर सभी ने बीयर पी।

बीयर पीने के बाद लड़की अचेत हो गई। बीयर में कोई नशीला पदार्थ होने के चलते वह बेहोश हो गई। लड़की को बियर की यह कैन अभिषेक ने ही दी थी, जिसे पीकर वह अचेत हो गई थी। जब उसे होश आया तो पता चला कि उसके साथ दुष्कर्म हुआ है। इसके बाद मोनिका उसे पुलिस के आने की बात कहकर घर ले आई। शाम करीब आठ बजे जब वह बेहोशी की हालत में घर पहुंची तो घर वालों ने भगा दिया, जिसके बाद युवती ने थाने पहुंचकर रिपोर्ट दर्ज कराई। एसएचओ थाना बर्रा हरमीत सिंह ने बताया कि आरोपियों की तलाश की जा रही है।



इस घटनाक्रम के बाद युवती नशे की हालत में जब अपने घर पहुँची तो परिजनो ने उसे देखकर घर से भगा दिया। घरवालों द्वारा भगाए जाने से आहत होकर वह गुरुदेव क्रासिंग पर जान देने पहुंच गई। इसी बीच उसके एक दोस्त का फोन आ गया। युवती ने आपबीती बताई तो वह भी गुरुदेव क्रासिंग पहुंचा तथा उसे समझा—बुझाकर घर ले आया। बुधवार 7 अक्टूबर जब वह शिकायत लेकर कल्याणपुर थाने पहुंची तो पुलिस ने बर्रा थाने जाने की बात कही। बर्रा थाने में भी पुलिस ने बहुत देर तक बैठाए रखने के बाद रिपोर्ट दर्ज की।


मौजूदा घटना वाले सोना मेन्शन में आरोप है कि होटल के मैनेजर ने बिना आईडी के ही कमरा दिया था। यह होटल भी किसी बीजेपी नेता का बताया जा रहा है। आरोप यह भी है कि पुलिस ने होटल संचालक और मैनेजर पर कार्रवाई न करते हुए उसे बचा लिया।


कानपुर में जन्मदिन पार्टी के बहाने होटल में बुलाकर युवती से दुष्कर्म का मामला प्रकाश में आया है। मामले में गौरेकाबिल बात यह है कि युवती को उसकी ही सहेली अपने भाई का जन्मदिन होने की बात कहकर लाई थी। पुलिस ने सहेली और दो युवकों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।  प्राप्त सूचना के मुताबिक पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।



कोई टिप्पणी नहीं