Breaking News

ब्रेकिंग न्यूज़ बलिया : गोलीकांड के आरोपी फरार चल रहे धीरेंद्र सिंह को STF ने 2 साथियो सहित किया गिरफ्तार

लखनऊ। इस वक्त की बड़ी खबर उत्तर प्रदेश के बलिया जिले (Ballia) से सामने आ रही है। गोलीकांड के मुख्य आरोपी धीरेंद्र प्रताप सिंह को एसटीएफ ने गिरफ्तार कर लिया है। वह पिछले तीन दिनों से फरार चल रहा था। मिली जानकारी के मुताबिक, एसटीएफ की टीमों ने धीरेंद्र सिंह को जनेश्वर मिश्रा पार्क के पास से रविवार सुबह गिरफ्तार कर लिया है। धीरेंद्र पर कोटा आवंटन के दौरान गोली चलाने का आरोप है। पुलिस की 12 से भी ज्यादा टीमें उसे खोजने में जुटी हुई थी। वहीं पुलिस ने शनिवार को तीन और आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया था।



फोटो साभार 


धीरेंद्र सिंह के आलावा दो अन्य नामदज आरोपी संतोष यादव और अमरजीत यादव को गिरफ्तार किया गया है। दोनों पर 50-50 हजार रुपए का इनाम घोषित था। इसके साथ ही मुख्य आरोपी धीरेंद्र सिंह के अलावा अभी तक कुल 10 (5 नामजद, 5 अन्य) आरोपी गिरफ्तार किए गए हैं। सूचना के मुताबिक, एसटीएफ STF की टीम मुख्य आरोपी धीरेंद्र सिंह को बलिया लेकर जाएगी और स्थानीय पुलिस को हैंडओवर करेगी।


एसटीएफ के आईजी अमिताभ यश ने बताया कि धीरेंद्र सिंह और उसके साथियों को आज लखनऊ से गिरफ्तार किया गया। तीनों से एक अज्ञात स्थान पर पूछताछ की जा रही है। धीरेंद्र के साथियों के पास से हथियार भी बरामद किए हैं। घटना के समय इस्तेमाल किए गए हथियारों पर एसटीएफ अधिक जानकारी जुटा रही है।



कोई टिप्पणी नहीं