Breaking News

नहीं रहे कांग्रेस के स्टार प्रवक्ता राजीव त्यागी

नई दिल्ली। कांग्रेस के जानेमाने प्रवक्ता राजीव त्यागी का बुधवार को दिल का दौरा पड़ने के कारण निधन हो गया। उन्हें गंभीर हालत में गाजियाबाद के यशोदा अस्पताल में भर्ती कराया गया था। राजीव त्यागी कांग्रेस के तेज-तर्रार प्रवक्ता थे। बीजेपी प्रवक्ता संबित पात्रा ने उनके निधन पर दुख जाताया है। वहीं कांग्रेस पार्टी ने अपने बेहतरीन प्रवक्ता के निधन पर शोक व्यक्त किया है।



 फोटो साभार 


रिपोर्ट के मुताबिक राजीव त्यागी की तबीयत आज दिन भर ठीक थी. शाम को आजतक पर वे डिबेट में शामिल हुए थे। खुद ट्वीट करके उन्होंने इसकी जानकारी भी थी। उन्होंने लिखा था कि आज शाम 5:00 बजे आज तक पर रहूंगा. शाम को 5 बजे वे आजतक पर टीवी डिबेट में शामिल भी हुए थे। राजीव त्यागी के घर में अचानक उनकी तबीयत बिगड़ गई और वे बेहोश हो गए। बेहोशी की हालत में उन्हें यशोदा अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। 


राजीव त्यागी के निधन पर बीजेपी नेता संबित पात्रा ने जताया दुख


कांग्रेस पार्टी ने ट्वीट कर लिखा कि, राजीव त्यागी के आकस्मिक निधन से हमें गहरा दुख हुआ है। वे एक कट्टर कांग्रेसी और एक सच्चे देशभक्त थे। ईश्वर इस दुख की घड़ी में उनके परिवार को कष्ट सहने का साहस दे। वहीं राजीव त्यागी के निधन पर बीजेपी नेता संबित पात्रा ने कहा कि, विश्वास नहीं हो रहा है कांग्रेस के प्रवक्ता मेरे मित्र राजीव त्यागी हमारे साथ नहीं है।


राजीव त्यागी के निधन पर कांग्रेस पार्टी और महासचिव प्रियंका गांधी ने शोक व्यक्त किया है।


कोई टिप्पणी नहीं