Breaking News

देश में कोरोना हुआ 20 लाख के पार,अभी तक 41,585 लोगों की मौत


  • महाराष्ट्र-तमिलनाडु में सबसे ज्यादा केस

  • कोविड-19 के मामलों का आंकड़ा 20,27,074 पंहुचा 

  • पिछले 24 घंटे में कोरोना के रिकॉर्ड 62,538 नए मामले 


देश में कोरोना बहुत तेजी से पैर पसार रहा है। भारत में 20 लाख से ज्यादा लोगों को यह वायरस अपनी चपेट में ले चुका है वहीं 41 हजार से ज्यादा लोग इसके कारण अपनी जान गंवा चुके हैं। भारत में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 62,538 नए मामले सामने आए हैं. एक दिन के आंकड़ों के लिहाज से यह अभी तक का सबसे बड़ा रिकॉर्ड है इससे पहले कभी इतने नए केस एक दिन में नहीं मिले हैं. इसी के साथ भारत में कोविड-19 के मामलों का आंकड़ा 20,27,074 पहुंच गया है। वहीं, संक्रमण से अभी तक 41,585 लोगों की मौत हो गई है और 13,78,105 लोग इस बीमारी से ठीक होकर घर लौट गए हैं। 


मृत्यु दर गिरकर 2.07 फीसदी पर आ गई है। यह लगातार 8वां ऐसा दिन है जब संक्रमण के 50,000 से ज्यादा मामले सामने आए हैं। 



कहां कितनी मौतें-पिछले 24 घंटे में 904 लोगों की मौत



  • महाराष्ट्र -334

  • तमिलनाडु में 112

  • कर्नाटक में 100

  • आंध्र प्रदेश में -77  

  • पश्चिम बंगाल में -61

  • उत्तर प्रदेश में 40

  • पंजाब में -29

  • गुजरात में 2-3

  • मध्य प्रदेश में -17

  • राजस्थान -13 

  • तेलंगाना - 13

  • दिल्ली -11 

  • जम्मू-कश्मीर-9 

  • ओडिशा में- 9


इसके अलावा बिहार और झारखंड में 8-8, हरियाणा, केरल और पुडुचेरी में 7-7, असम में 6, गोवा में 4, उत्तराखंड में 3, अंडमान-निकोबार द्वीप समूह और छत्तीसगढ़ में 2-2 तथा नगालैंड और त्रिपुरा में 1-1 व्यक्ति ने जान गंवाई है। 


वहीं कुल मौतों की बात करें तो इस मामले में महाराष्ट्र सबसे आगे है जहां मौत का आंकड़ा 16,476 पहुंच गया है। महाराष्ट्र के बाद तमिलनाडु में 4,461, दिल्ली में 4,044, कर्नाटक में 2,804 और गुजरात में 2,556 लोगों की मौत हुई है। 


इसके अलावा उत्तर प्रदेश में 1,857, पश्चिम बंगाल में 1,846, आंध्र प्रदेश में 1,681 और मध्य प्रदेश में 929 लोगों की मौत हुई। वहीं राजस्थान में 745, तेलंगाना में 589, पंजाब में 491, हरियाणा में 455, जम्मू-कश्मीर में 426, बिहार में 355, ओडिशा में 225, झारखंड में 136, असम में 121, उत्तराखंड में 98 और केरल में 94 लोगों की मौत हुई है। 


कोई टिप्पणी नहीं