कानपुर इनकाउंटर केस का मुख्य आरोपी विकास दुबे मध्यप्रदेश में उज्जैन के प्रसिद्ध महाकाल मंदिर के पास से गुरुवार को पुलिस के द्वारा धरा गया। मध्यप्रदेश पुलिस ने दावा किया है कि उसे गिरफ्तार किया गया है। राज्य के गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कहा है कि कानपुर की नृशंस घटना के बाद ही उनके प्रदेश की पुलिस अलर्ट पर थी और आज उसे अरेस्ट कर लिया गया।
फोटोः -साभार

वहीं समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष व उत्तरप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने इस पर सवाल उठाया है। अखिलेश यादव ने ट्वीट कर कहा है कि खबर आ रही है कि कानपुर कांड का मुख्य अपराधी पुलिस की हिरसत में है। अगर यह सच है तो सरकार साफ करे कि यह आत्मसमर्पण है या गिरफ्तारी। साथ ही उसके मोबाइल की सीडीआर सार्वजनिक की जाए जिससे सच्ची मिलीभगत का भंडाफोड़ हो सके।कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने यूपी सरकार को फेल कहा है। उनका कहना है कि यह मिलीभगत की ओर इशारा करता है।
Also Read:-Kanpur Encounter:विकास दुबे हो सकता है बेनकाब,खुलेंगे कई राज