Breaking News

इस साल होने वाली अमरनाथ यात्रा रद्द -अमरनाथ जी श्राइन बोर्ड


  • कोरोना महामारी के चलते रद्द की गई अमरनाथ यात्रा

  • अमरनाथ यात्रा 21 जुलाई से शुरू होने वाली थी


जम्मू-कश्मीर में बढ़ते कोरोना के मामलों को देखते हुए उन्होंने इस साल वार्षिक अमरनाथ यात्रा को रद करने का फैसला लिया है। अमरनाथ यात्रा 21 जुलाई से शुरू होने वाली थी। 42 दिन तक चलने वाली इस यात्रा के पहली ही जम्मू कश्मीर प्रशासन ने केवल 15 दिनों का कर दिया गया था।



फोटो साभार 


जम्मू कश्मीर में लगातार बढ़ रहे कोरोना संक्रमण के मामलों को देखते हुए जम्मू कश्मीर के उप राज्यपाल ने आज दोपहर तीन बजे इस मुद्दे पर बैठक बुलाई थी। इस बैठक में राज्य के मौजूदा हालातों को लेकर चर्चा हुई। इस दौरान तय किया गया कि, अमरनाथ यात्रा शुरू होने के कारण राज्य में कोरोना संक्रमण के मामलों में वृद्धि हो सकती है। हालांकि इस साल की अमरनाथ यात्रा के लिए तैयारियां सरकार की ओर से पहले ही पूरी कर ली गईं थी।

इस साल की अमरनाथ यात्रा 23 जून से शुरू होने वाली थी लेकिन कोरोना के लॉकडाउन के चलते इसे देरी से और सीमित समय के लिए शुरू करने का फैसला लिया गया था। लेकिन अब यात्रा को रद्द कर दिया गया है। इससे पहले जून में श्राइन बोर्ड ने केवल बालटाल के रास्ते से यात्रा के संचालन का फैसला किया था और पारंपरिक पहलगाम के रास्ते तैयारी पूरी ना होने के कारण यात्रा को स्थगित रखने का फैसला लिया था। साथ ही जम्मू कश्मीर प्रशासन ने यात्रियों के लिए एक अलग कोविड अस्पताल का भी इंतजाम किया था।



 


कोई टिप्पणी नहीं