Breaking News

हॉकी इंडिया के अध्यक्ष मोहम्मद मुश्ताक अहमद ने दिया इस्तीफा

हॉकी इंडिया के अध्यक्ष मोहम्मद मुश्ताक अहमद ने खेल मंत्रालय के आदेश के बाद अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। उनके इस्तीफे को हॉकी इंडिया की एग्जीक्यूटिव बोर्ड ने मंजूर कर लिया है।



मोहम्मद मुश्ताक अहमद ने निजी प्रतिबद्धताओं के कारण हॉकी इंडिया अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया है। इससे पहले खेल मंत्रालय ने उनके चुनाव को राष्ट्रीय खेल संहिता के कार्यकाल संबंधी दिशानिर्देशों का उल्लंघन करार देते हुए उनसे पद छोड़ने के लिए कहा था।हॉकी इंडिया की कार्यकारिणी ने शुक्रवार को उनका इस्तीफा स्वीकार करते हुए मणिपुर के ज्ञानेंद्रो निंगोंबम को चुनाव तक कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त कर दिया है।


राष्ट्रीय संघ ने कहा, 'हॉकी इंडिया कार्यकारी बोर्ड की आज आपात बैठक हुई और मणिपुर के ज्ञानेंद्रो निमोमबाम को हॉकी इंडिया का कार्यवाहक अध्यक्ष बनाया गया।' हॉकी इंडिया ने कहा, 'यह फैसला मोहम्मद मुश्ताक अहमद के इस्तीफे के बाद किया गया जिनका इस्तीफा हॉकी इंडिया को 7 जुलाई को मिला था, जिसमें उन्होंने इसका कारण निजी और पारवारिक प्रतिबद्धताएं बताई थी। 


एचआई महासचिव ने अहमद के इस्तीफे की जानकारी खेल मंत्रालय को दे दी है। मंत्रालय की ओर से छह जुलाई को अध्यक्ष पद से हटने का नोटिस जारी करने के बाद अगले ही दिन मुश्ताक ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया था।
मंत्रालय ने नोटिस में कहा था कि मुश्ताक 2010 से 2014 तक हॉकी इंडिया के कोषाध्यक्ष और 21014 से 2018 तक महासचिव रह चुके हैं। ऐसे में बिना कूलिंग ऑफ पीरियड के वह तीसरा कार्यकाल अध्यक्ष के तौर पर नहीं निभा सकते हैं।


 


 


 


कोई टिप्पणी नहीं