Breaking News

देशी रिवाल्वर 12 बोर व 2 कारतूस के साथ एक अपराधी को थाना चन्दवक पुलिस ने किया गिरफ्तार

जौनपुर - पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार के निर्देशन में अपराध की रोकथाम एवं अफराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक नगर व क्षेत्राधिकारी केराकत के निकट पर्यवेक्षण में दिनांक - 02/07/2020 को प्रभारी निरीक्षक दिग्विजय सिंह के नेतृत्व में थाना चन्दवक पुलिस द्वारा मुखबिर की सूचना पर अभि0 सुजीत सिंह पुत्र स्व0 आनन्द मोहन सिंह नि0 मारिकपुर थाना चन्दवक जनपद जौनपुर को गिरफ्तार किया गया।



अभियुक्त के कब्जे से एक नाजायज देशी रिवाल्वर के साथ 2 जिन्दा कारतूस 32 बोर बरामद हुआ, जिसके संबंध में अभियोग पंजीकृत कर कार्यवाही प्रचलित है।


गिरफ्तार अभियुक्त–
1- सुजीत सिंह पुत्र स्व0 आनन्द मोहन सिंह नि0 मारिकपुर थाना चन्दवक जनपद जौनपुर।


बरामदगी -
1- एक अदद नाजायज देशी रिवाल्वर
2- 02 अदद जिन्दा कारतूस 32 बोर।


गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम के सदस्य-
(1)- दिग्विजय सिंह प्रभारी निरीक्षक थाना चन्दवक जनपद जौनपुर।
(2)- उ0नि0 श्री धुरेन्धर प्रसाद थाना चन्दवक जनपद जौनपुर।


3- का0 जितेन्द्र सिंह, का0 सूरज सिंह यादव, का0 सुजीत सिंह, का0 धर्मेश सिंह यादव थाना चन्दवक जनपद जौनपुर।


कोई टिप्पणी नहीं