Breaking News

थाने में पुलिस व भाजपाइयों में संघर्ष ,7 लोगो के खिलाफ मुकदमा दर्ज

बुधवार देर रात भाजपा कार्यकर्ताओं और पुलिस कर्मियों के बीच जमकर झड़प हुई। इस दौरान भाजपा पार्षद और थानाध्यक्ष के बीच हाथापाई शुरू हो गई। पुलिसकर्मियों ने पार्षद और उनके साथियों को हिरासत में लेकर लॉकअप में डाल दिया। इसके बाद बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ताओं ने चौबेपुर थाने का घेराव किया।पुलिस के मुताबिक, चौबेपुर थाना क्षेत्र के ब्रह्मनगर निवासी अमित तिवारी के घर के पास बिजली विभाग की टीम ट्रांसफार्मर लगाने के लिए पहुंची थी। अमित ट्रांसफार्मर लगने का विरोध कर रहे थे। बिजली विभाग ने ट्रांसफार्मर लगाने के लिए पुलिस से मदद मांगी थी।



फोटो साभार 


रिश्तेदार पार्षद को पता चला तो साथियाें के साथ थाना पहुंचे


अमित ने घटनाक्रम की जानकारी अपने रिश्तेदार नौबस्ता यशोदा नगर से भाजपा पार्षद प्रशांत शुक्ला को दी। प्रशांत कई साथियों के साथ चौबेपुर थाने पहुंचे और थानाध्यक्ष से बहस करने लगे। पार्षद और थानाध्यक्ष के बीच कुछ देर तक कहासुनी होती रही।थाने में मौजूद लोग कुछ समझ पाते, तभी पार्षद और थानेदार के बीच हाथापाई शुरू हो गई।जब इसकी जानकारी भाजपा कार्यकर्ताओं को हुई तो सैकड़ों की संख्या में भीड़ ने थाने का घेराव कर दिया।


विवेचना में साक्ष्य मिलने पर कार्रवाई की जाएगी
एसपी ग्रामीण प्रदुमन सिंह के मुताबिक, चौबेपुर के ब्रह्मनगर में ट्रांसफार्मर को लगाने के लिए विवाद हुआ था। अमित ने ट्रांसफार्मर लगने का विरोध किया था। बिजली विभाग ने पुलिस से सहयोग मांगा था। पुलिस ने अमित को थाने में समझाकर शांत करा दिया गया था। प्रशांत शुक्ला यशोदा नगर से पार्षद हैं। वे साथियों के साथ आए थे। प्रशांत की थानाध्यक्ष से कहासुनी हो गई। मामले में केस दर्ज किया गया है। 


कोई टिप्पणी नहीं