Breaking News

संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद का 8वीं बार अस्थाई सदस्य बना भारत

संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद का 8वीं बार अस्थाई सदस्य भारत को चुना गया है।192 वोटों में से भारत के पक्ष में 184 वोट पड़े। संयुक्त राष्ट्र में भारत के स्थायी प्रतिनिधि टीएस तिरुमूर्ति ने अपने ट्विटर हैंडल से इस बात की जानकारी दी। उन्होंने लिखा, सदस्य देशों ने भारत को भारी समर्थन देते हुए 2021-22 तक के लिए यूएनएससी का अस्थाई सदस्य चुन लिया है।



बताया जा रहा है कि भारत को अस्थायी सदस्य चुने जाने के लिए मात्र 128 वोट चाहिए था। हालांकि भारत को पहले से ही उम्मीद थी कि बुधवार को सुरक्षा परिषद चुनाव में उसे आसानी से जीत मिल जाएगी जो उसे 2021-22 के कार्यकाल के लिए गैर-स्थायी सदस्य के रूप में संयुक्त राष्ट्र उच्च-तालिका में लाएगा।


अमेरिका ने भारत को अस्थायी सदस्य चुने जाने की बधाई दी है। अमेरिका ने बयान जारी करते हुए कहा, 'हम भारत का गर्मजोशी से स्वागत करते हैं और संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में भारत के सफल चुनाव के लिए बधाई देते हैं। हम अंतरराष्ट्रीय शांति और सुरक्षा के मुद्दों पर एक साथ काम करने के लिए तत्पर हैं। अमेरिका-भारत व्यापक वैश्विक सामरिक भागीदारी का एक स्वाभाविक विस्तार है।'


 


कोई टिप्पणी नहीं