Breaking News

२१ जून को साल का पहला सूर्य ग्रहण,जानिए ग्रहण सूतककाल


रविवार 21 जून को साल का पहला सूर्यग्रहण लगने जा रहा है। जो सुबह 9:15 बजे से शुरू होगा और दोपहर बाद 03:04 बजे तक रहेगा।रविवार, अमावस्‍या और सूर्य ग्रहण का संयोग। तीन-तीन योग एक साथ एक दिन दिखेगा। इसके साथ ही आज मंदिरों के कपाट बंद हो जाएंगे। लोग ग्रहण सूतककाल से पहले ही अपने देवी देवताओं की पूजा करके उनके पट बंद कर देते हैं। इसके बाद ग्रहण सूतककाल समाप्त होने पर लोग फिर मंदिर और पूजा घरों को खोलते हैं, मूर्तियों में गंगाजल छिड़कर उन्हें पवित्र करते हैँ और विधिवित पूजा पाठ पहले की तरह शुरू करते हैं।आज रात 10 बजकर 14 मिनट से सूतक काल शुरू हो जाएगा।


सूर्य ग्रहण कैसे होता है

पृथ्वी अपनी धुरी पर घूमती है और वह इसके साथ ही साथ सूर्य के चक्कर भी लगाती है। जिस तरह धरती सूरज की परिक्रमा करती है ठीक उसी तरह चंद्रमा पृथ्वी का उपग्रह है और उसके चक्कर लगता है। एक तरह जब दोनों अपनी-अपनी धूरी पर परिक्रमा करते हैं और कभी चंद्रमा सूर्य और पृथ्वी के बीच में आ जाता है तो पृथ्वी पर सूर्य आंशिक या पूर्ण रूप से दिखना बंद हो जाता है। इसी को सूर्य ग्रहण कहा जाता है।

 

कोई टिप्पणी नहीं