Breaking News

नोएडा: आज मिले 10 नए कोरोना पॉजटिव ,संख्या हुई 202

नोएडा में गुरुवार को 10 मरीजों की कोरोना जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इसके चलते जिले में कुल संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़कर 202 पर पहुंच गई है। जिले में अब तक 109 मरीजों ने कोरोना की मात दी है। गौतम बुद्ध नगर जिला प्रशासन ने रिपोर्ट जारी कर बताया कि जिले में 124 लोगों की कोरोना जांच रिपोर्ट गुरुवार को आई, इसमें 10 लोगों में COVID-19 की पुष्टि हुई है, जबकि 114 लोगों की रिपोर्ट निगेटिव आई है।


 मौजूदा समय 93 एक्टिव केस हैं। रिपोर्ट के मुताबिक, जिले में अब तक 3854 लोगों की कोरोना जांच कराई गई है। साथ ही 366 लोगों को इंस्टीट्यूशनल क्वारंटीन किया गया है।



नोएडा पुलिस ने कोविड-19 को फैलने से रोकने के लिए गौतमबुद्ध नगर जिले में लागू धारा 144 के उल्लंघन के संबंध में 13 लोगों को गिरफ्तार किया। 


पुलिस ने 1000 वाहनों को चेक किया। 409 वाहनों का चालान काटा गया, जबकि 15 वाहनों को सीज किया गया।पुलिस ने 10 हजार रुपए शमन शुल्क वसूला है।


कोई टिप्पणी नहीं