Breaking News

कोरोना कहर आज मिले 5 नए केस,269 पंहुचा आंकड़ा

कानपुर कोरोना अपडेट -आज दिनोंक 05.05.2020 को जनपद कानपुर नगर मे कोविड-19 रोगीयों को विवरण निम्नलिखित है:-


कुल केसो की संख्या 269  जिनमे  कुल मृतकों की संख्या 6  है। एक्टीव केस 230  है। अभी तक ठीक हो कर डिस्चार्ज होने वाले रोगी 33  है। 


आज कुल जनपद 05 पॉजटिव केस आये है जिसमें जी०एस०वी०एम० लैब से 04 तथा 01 डा0 लाल पैथ लैब से प्राप्त किये गये जिसमें एक व्यक्ति कर्नलगंज, 01 मुन्नापुरवा, 02 कुलीबाजार एवं 01 दलेलपुरवा क्षेत्र से पाये गये।



आज जनपद में कंटेन्मेंट क्षेत्रों में 192 टीमों ने गुजैनी, किदवई नगर, गीता नगर, अनवरगंज महोल्लों में 14417 धरो में भ्रमण किया। जिसमें 11 व्यक्ति संदिग्ध लक्षणों वाले, 05 व्यक्ति लक्षण विहीन तथा 06 व्यक्ति धनात्मक केसों के संपर्क वाले चिहिन्त किये गये। कुल 22 व्यक्तियों की जॉच करायी जायेगी।


लॉक डाउन का कड़ाई से अनुपालन कराए जाने हेतु थाना साढ़ क्षेत्र में वाहनों की चेकिंग की जा रही है।



आज विभिन्न हॉटस्पॉट क्षेत्रों में स्वास्थ्य विभाग की टीम द्वारा निवासियों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। स्वास्थ विभाग द्वारा प्रतिदिन यह कार्यक्रम शहर के समस्त क्षेत्रों में क्रमवार किया जा रहा है। 


कन्टेनमेंट जोन की 500 मीटर परिधि की बैंक शाखाये बंद रहेगी 


 


कोई टिप्पणी नहीं