Breaking News

थाईलैंड के राजा 20 महिलाओं के साथ आइसोलेट

इन दिनों इंटरनेट पर एक खबर काफी चर्चा में बनी हुई है। दरअसल थाईलैंड के राजा वजीरालोंगकरोन भी इन दिनों कोरोना वायरस से बचने के लिए एक होटल में बंद है। लेकिन खास बात यह है कि राजा अपने साथ 20 महिलाओं को लेकर गए हैं। इन महिलाओं के साथ राजा के फिजिकल रिलेशन हैं, इन महिलाओं के साथ राजा ने शादी भी नहीं की है।



 


67 साल के राजा इन दिनों जर्मनी के एक बड़े होटल में रह रहे हैं। इस होटल के अंदर उनके साथ 20 महिलाएं भी रह रही हैं। 20 महिलाओं के साथ साथ राजा के नौकर भी उनके साथ है।



अभी तक इस बात की कोई जानकारी नहीं मिली है कि राजा के साथ उनकी 4 पत्नी भी हैं या नहीं। वहीं थाईलैंड की जनता में राजा के प्रति काफी रोष देखने को मिला है क्योंकि राजा देश छोड़कर विदेश चले गए है।



कोई टिप्पणी नहीं