Breaking News

क्या हैं वे चीजें जिनको चढ़ाने से मां लक्ष्मी आप पर मेहरबान हो जाएंगी


  • सोना नहीं खरीद सकते तो ये पांच चीजें पूजा में जरूर रखें।

  • इस बार अक्षय तृतीया का पावन पर्व 26 अप्रैल, रविवार को है। 


हिंदू धर्म में अक्षय तृतीया का बड़ा महत्व है। इसे वर्ष का सर्वश्रेष्ठ मुहूर्त माना जाता है और कई शुभ काम इस दिन किये जाते हैं। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार इस दिन से शुरू किए गए कार्यों में सफलता मिलती है। 


अक्षय तृतीया को आखा तीज भी कहते हैं और इस दिन खरीददारी करना भी बड़ा ही शुभ माना जाता है। बहुत से लोग इस दिन सोना, चांदी, वाहन जैसी चीजों की खरीददारी करते हैं। ऐसी मान्यता है कि अक्षय तृतीया के दिन सोना खरीदने से घर में मां लक्ष्मी का वास होता है। 



फोटो साभार 


वहीं इस बार अक्षय तृतीया का पावन पर्व 26 अप्रैल, रविवार को है। जाहिर सी बात है कि कोराना वायरस के कारण संपूर्ण देश में लॅाकडाउन चल रहा है और लॉकडाउन में ही ये पर्व मनेगा तो सवाल यह उठता है कि सब कुछ बंद होगा तो खरीददारी कैसे होगी, जी हां खरीददारी नहीं हो पाएगी।  


तो चलिए कोई बात नहीं घर पर रहिये, सुरक्षित रहिये और मां लक्ष्मी का ध्यान करते हुए पूजा करिये और यहां हम आपको ऐसी पांच चीजों के बारे में बता रहे हैं जिनको इस अक्षय तृतीया पर अपनी पूजा में शामिल करने से आपको सोना खरीदने के समान ही फल मिलेगा और मां लक्ष्मी बेहद प्रसन्न होंगी। सबसे खास बात तो ये है कि ये चीजें आपको घर में आसानी से मिल भी जाएंगी। 


तो आइए जानते हैं क्या हैं वे चीजें जिनको चढ़ाने से मां लक्ष्मी आप पर मेहरबान हो जाएंगी ...


-  धार्मिक मान्यताओं के अनुसार मिट्टी का महत्व भी सोने के समान ही होता है। ये आपको आसानी से उपलब्ध भी हो जाएगा। 


- इस बार अक्षय तृतीया के पावन दिन घर में मौसमी फल जरूर रखें। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार इस दिन मौसमी फल        पूजा में अवश्य रखें। इस दिन भगवान को इन फलों का भोग अवश्य लगाएं।


- कपास को शुभ माना जाता है। कपास आपको आसानी से उपलब्ध भी हो जाएगी। 


-  अक्षय तृतीया के पावन दिन सेंधा नमक घर में रखना शुभ माना जाता है। सेंधा नमक आपको आसानी से उपलब्ध हो जाएगा।


-  घर में पीली सरसों रखने से घर में मां लक्ष्मी की कृपा बरसती है। इस पावन दिन पूजा में पीली सरसो भी रखें। ऐसा करने से       आपकी सभी आर्थिक परेशानियां दूर हो जाएंगी और मां लक्ष्मी का आशीर्वीद मिलेगा।


कोई टिप्पणी नहीं