Breaking News

क्या बढ़ सकती है लॉकडाउन की समय-सीमा ?

दक्षिण एशिया में कोरोना वायरस महामारी के शिकार हुए नए मामलों की संख्या शनिवार को 6,000 के करीब पहुंचने के बाद भारत में देश व्यापी लॉकडाउन की समय -सीमा बढ़ाने की संभावना जताई जाने लगी है। यही कारण है कि दक्षिण एशिया में तेजी से बढ़ रहे नए मामलों को देखते हुए कुछ शहरों में लोगों की आवाजाही पर प्रतिबंध कड़े कर दिए गए है।


अधिकारियों ने कोरोना वायरस महामारी की रोकथाम और उस पर लगाम लगाने के लिए लॉकडाउन को आगे और बढ़ाने की चेतावनी भी जारी की है।


महाराष्ट्र के स्वास्थ्य मंत्री राजेश टोपे ने कहा है कि अगर लोग नियमों का गंभीरता से पालन नहीं करते हैं और मामले बढ़ते रहते हैं, तो लॉकडाउन का विस्तार करने के अलावा कोई विकल्प नहीं हो सकता है उन्होंने संभावना जताई कि खासकर मुंबई और महाराष्ट्र के शहरी क्षेत्रों लॉकडाउन को दो सप्ताह के लिए और बढ़ाया जा सकता है।



हालांकि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हाल ही में कहा है कि इसी सप्ताह देश चरणबद्ध तरीके से लागू तीन सप्ताह (21 दिन) के लॉकडाउन से बाहर निकलेगा।


रिपोर्ट के मुताबिक केंद्र सरकार 14 अप्रैल को समाप्त होने वाली लॉकडाउन की समीक्षा करने की योजना बना रही है, तीन वरिष्ठ अधिकारियों ने संवाद एजेंसी रायटर को बताया कि यह प्रत्येक राज्य में स्थिति के आकलन पर निर्भर करेगा और लॉकडाउन और प्रतिबंध उन जिलों में विस्तारित किए जाएंगे जहां कोरोनो वायरस का प्रसार जारी है।


मुंबई, बेंगलुरु और दिल्ली जैसे बड़े महानगरों में सार्वजनिक परिवहन 14 अप्रैल, 2020 तक लॉकडाउन खत्म होने के कुछ दिनों बाद ही चरणबद्ध तरीके से बहाल किया जा सकता है। हालांकि लॉकडाउन खत्म होने के बाद की योजना पर अभी फैसला नहीं हुआ है, क्योंकि अभी भी मंथन कर रही है।



कोई टिप्पणी नहीं