Breaking News

कानपुर और बढ़ा कोरोना बम का दायरा .....एक साथ 4 और पॉजिटिव केस


  • एक साथ 4 और पॉजिटिव केस आये सामने

  • कानपुर में लगातार बढ़ रहा है पॉजिटिव मरीजो का आंकड़ा


कानपुर में कोरोना मरीजों की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है और हॉटस्पॉट क्षेत्रो की संख्या भी बढ़ रही है। प्रशासन लगातार अपनी चौकसी में लगा है। किन्तु लोगो का सहयोग न मिलना इसकी बड़ी वजह बनती जा रही है। CMO डॉ शुक्ला ने भी नियमो के पालन करने की सलाह दी है और वो बढ़ती संख्या के लिए लोगो का सामने न आना ही मानते है। जानकारी और समय से जाँच न हो पाने के कारण भी लोग संक्रमित हो रहे है। 



बुधवार को महिला के कोरोना संक्रमित होने के बाद बेगमपुरवा अब जिले का 19वां हॉट स्पॉट घोषित हो गया है। सभी हॉटस्पॉट क्षेत्र में सैनिटाइजेशन कराया जा रहा है। पुलिस ने सख्ती बढ़ाते हुए कतई ढील नहीं देने की ताकीद की है। प्रशासन ने संक्रमित लोगों से मिली ट्रैवल हिस्ट्री के आधार पर 2000 लोगों को चिह्नित कर लिया है, जिनकी तलाश की जा रही है। 



किदवाई नगर के पीड़ित व्यक्ति के परिवार के लोग औऱ मृतक के परिवार के लोग की रिपोर्ट आई पॉजिटिव।


4 और पॉजिटिव केस आये सामने


कानपुर में मरीजो की संख्या हुई 83


एक्टिव केस की संख्या 74


2 लोगो की हुई कोरोना से मौत।


7 लोग ठीक हो कर हुए डिस्चार्ज।


कोई टिप्पणी नहीं