Breaking News

हैलेट अस्पताल को घोसित किया रेड जोन एरिया ..........


  • सोमवार को कोरोना संदिग्ध मरीज की मौत हुई थी

  • देर रात आयी रिपोर्ट जिसमें वह पॉजिटिव निकला

  • संक्रमितों की संख्या 76 पंहुची


कानपुर- हैलट अस्पताल में कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या बढती जा रही है। सोमवार तक हैलट के कोविड-19 हॉस्पिटल के आइसोलेशन वार्ड में 54 पेसेंट एडमिट हुए हैं। बड़ी संख्या में पॉजिटिव मरीजों के भर्ती होने से इसे अस्पताल प्रशासन ने हैलट को रेड जोन एरिया घोषित कर दिया है। हैलट अस्पताल के अधीक्षक आरके मौर्या ने बताया कि कोविड-19 अस्पताल के आइसोलशन वार्ड में 57 लोग भर्ती हैं जिसमें से 54 संक्रमित हैं। जिसमें से अधिकतर मुस्लिम समुदाय के लोग हैं।



फोटो साभार 


कोरोना का कानपुर मे कहर बढ़ा है। शहर में कोरोनावायरस से हुई यह दूसरी मौत है।सोमवार को एक 52 वर्षीय कोरोना संदिग्ध सख्स की मौत हो गई थी देर शाम उसकी रिर्पोट पॉजिटिव आई है।कल्याणपुर थाना क्षेत्र के रोशन नगर में रहने वाले 52 वर्षीय अधेड़ को बीते रविवार दोपहर सांस लेने में दिक्कत हो रही थी। रविवार शाम परिजन मरीज को लेकर हैलट अस्पताल पंहुचे थे। डाक्टरों ने अधेड़ को हैलट के न्यूरों साइंस कोविड-19 हॉस्पिटल के आइसीयू में रखा था। उपचार के दौरान सोमवार को मौत हो गई। डाक्टरों ने मृतक के सैंपल लेकर जीएसवीएम के कोविड-19 लैब को भेजा था। सोमवार देर रात मृतक की रिपार्ट पॉजिटिव पायी गई।


रावतपुर के रोशन नगर को हॉटस्पॉट एरिया घोषित कर दिया। रोशन नगर शहर का 18 हॉटस्पॉट एरिया बन गया है।


कोई टिप्पणी नहीं