Breaking News

करोना कहर -कंडोम की बिक्री 50 प्रतिशत तक बढ़ी

जरूरत की चीजों के लिए अगर छोड़ दें तो लोग घरों से बाहर नहीं निकल रहे हैं। इस बीच एक ये रिपोर्ट ये आई है कि लॉकडाउन के दौरान कंडोम धड़ल्ले से बिके हैं। पिछले कुछ हप्तो से कंडोम की बिक्री में 25 से 50 प्रतिशत बढ़त हुई हैं। इसमें 10 से 12 कंडोम वाले पैकेट्स सबसे ज्यादा खरीदे जा रहे हैं। दवा विक्रेताओं की माने तो पहले 3 से 4 कंडोम वाले पैकेट्स ही सबसे ज्यादा बिकते थे। लेकिन देश में लॉकडाउन होने के बाद ग्राहक ज्यादा कंडोम वाले पैकेट्स खरीद रहे हैं।


पहले नए साल के शुरूआत में सबसे ज्‍यादा बिकता था कंडोम


जानकारी के मुताबिक अक्सर नए साल के शुरुआत में कंडोम की बिक्री सबसे ज्यादा होती। लेकिन कोरोना वायरस के कारण देश में लॉकडाउन होने से लोग रेगुलर दवाइयों के साथ कंडोम भी खरीद रहे है। कुछ दवाई के दुकानवालों ने कंडोम का स्टॉक 25 से 30 प्रतिशत बढ़ा दिया है।



भारत ही नहीं दुनिया भर में बढ़ी है कंडोम की बिक्री


दरअसल, कई अंतरराष्ट्रीय मीडिया रिपोर्ट्स के हवाले से यह खबर भी सामने आई है कि मास्क और सैनिटाइजर के अलावा अब दुनिया के कई देशों में कंडोम की कमी हो गई है। ब्रिटेन की मीडिया डेली वायर के मुताबिक, ब्रिटेन में दवा दुकानों में मास्क और सैनिटाइजर के बाद कंडोम की मांग बढ़ गई है। जानकारों का कहना है कि कोरोना वायरस के कारण लोग घरों में रह रहे हैं। वो मास्क और सैनिटाइजर के अलावा कंडोम भी खरीद कर रख रहे हैं। जिसकी वजह से मार्केट में कंडोम की भी कमी हो गई है।



कोई टिप्पणी नहीं