Breaking News

कार्तिक आर्यन ने प्रधानमंत्री रहत कोष में दान किए एक करोड़ रुपये

पूरी दुनिया इस वक्त कोरोना वायरस (कोविड-19) से जंग लड़ रही है। इस महामारी के फैलाव को रोकने के लिए भारत में 21 दिनों का लॉकडाउन लगा हुआ है। इस खतरनाक वायरस के खिलाफ जंग में आम आदमी से लेकर बॉलीवुड की हस्तियां तक दिल खोलकर दान दे रही हैं। इस मुहिम में बॉलीवुड अभिनेता कार्तिक आर्यन भी शामिल हो गए हैं। कार्तिक आर्यन ने प्रधानमंत्री राहत कोष में एक करोड़ रुपये की रकम जमा करवाई है। इस बात की जानकारी उन्होंने खुद अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट से ट्वीट करके दी है।



कार्तिक आर्यन ने ट्वीट में क्या कहा?


कार्तिक आर्यन (Kartik Aaryan) ने इस बारे में ट्वीट किया, 'एक राष्ट्र के रूप में इस समय साथ खड़े होने की काफी जरूरत है। मैं जो कुछ भी हूं, जो कुछ भी मैंने कमाया है, वो केवल भारत के लोगों की वजह से है और हम सबके लिए ही मैं पीएम राहत कोष में एक करोड़ रुपये दान कर रहा हूं। मैं अपने सभी साथी भारतीयों से भी किसी न किसी तरह से मदद करने का आग्रह करता हूं।' कार्तिक आर्यन के इस ट्वीट पर लोग खूब प्रतिक्रिया दे रहे हैं।

Read more at: https://hindi.oneindia.com/news/india/actor-kartik-aaryan-donates-one-crore-rupees-in-pm-relief-fund-to-fight-against-coronavirus/articlecontent-pf268861-553054.html

Read more at: https://hindi.oneindia.com/news/india/actor-kartik-aaryan-donates-one-crore-rupees-in-pm-relief-fund-to-fight-against-coronavirus/articlecontent-pf268859-553054.html


कोई टिप्पणी नहीं