Breaking News

सरकारी कार्य में बाधा उत्पन्न करने व लेखपाल से मार पीट करने वाले तीन आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर भेजा जेल


दिनांक-16.02.2020 को समाधान दिवस पर प्राप्त प्रा0पत्र के निस्तारण मे लेखपाल लाल चन्द्र गौतम पुत्र रामबृज ग्राम धौरहरा जांच करने हेतु पहुचे।


जहां पर लेखपाल द्वारा जमीन का प्रपत्र मांगा गया तो इसी बात से नाराज होकर राजेन्द्र प्रसाद सिंह पुत्र वशिष्ठ नरायन सिंह निवासी धौरहरा थाना मुंगराबादशाहपुर , श्यामबहादुर सिंह पुत्र विश्वनाथ सिंह नि0 रामपुर थाना मुगरा बादशाहपुर जौनपुर ,अशोक कुमार सिंह पुत्र वीरबहादुर सिंह नि0 देवकली थाना सुजानगंज जौनपुर द्वारा समय करीब 01 बजे दिन में लेखपाल को मारा पीटा गया।



साथ ही सरकारी कार्य में बाधा उत्पन्न की गयी ,जिसके सम्बन्ध में लेखपाल की तहरीर के आधार पर थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0-32/2020 धारा 332/353/504/506/427 भादवि, 7 सीएलए एक्ट व 3(1) द,ध sc/st act पंजीकृत किया गया।


उक्त मुकदमे में नामित तीनों आरोपियों को दिनांक 16.02.2020 को ही समय  14.45 पर गिरफ्तार कर जेल भेजा गया।


गिरफ्तार अभियुक्तगण का नाम व पता


1. राजेन्द्र प्रसाद सिंह पुत्र वसिष्ट नरायण सिंह नि0-हैप्पी माडल स्कूल धौरहरा थाना मुगरा बादशाहपुर जौनपुर।


2. श्याम बहादुर सिंह पुत्र विश्वनाथ सिंह नि0 रामपुर थाना मुगरा बादशाहपुर जौनपुर।


3. अशोक कुमार सिंह पुत्र राम बहादुर सिंह नि0 देवकली थाना सुजानगंज जौनपुर


कोई टिप्पणी नहीं